पांच साल की बच्‍ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया घिनौना काम, गिरफतार  

पांच साल की बच्‍ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया घिनौना काम,

गिरफतार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के जहानाबाद  जिले में 65 साल के एक बुजुर्ग ने पांच साल की बच्‍ची के साथ हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। यह शर्मनाक घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई। इस गांव में रहने वाले 65 वर्षीय राजनंदन यादव उर्फ गुरुजी नाम के शख्‍स ने अबोध बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले इस कुकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां गांव में मजदूरी करने गई थी। घर में कोई नहीं था। बुजुर्ग शख्‍स की कारस्‍तानी से गांव के लोग सन्‍न हैं। पुलिस का कहना है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

दोपहर के वक्‍त मां घर लौटी तो मिली वारदात की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़‍ित बच्‍ची के पिता राजगीर में किसी एजेंसी में काम करते हैं। शनिवार को घर के आगे बच्ची खेल रही थी। उसे अकेली पाकर गांव के ही राजनंदन नाम के एक बुजुर्ग ने उसे बहलाया और बाद में एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती की। बच्ची की मां दोपहर खाना खाने घर लौटी तो मासूम खून से लथपथ मिली। वह दर्द के कारण लगातार रोए जा रही थी। मां ने कारण पूछा तो उसने घटना की पूरी जानकारी दी।

स्‍पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दिलाएगा प्रशासन

पीड़‍िता की मां के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष अलका सोनी के अनुसार बच्ची की मेडिकल जांच जहानाबाद सदर अस्पताल में कराई गई। इसके बाद दुष्कर्म करने वाले राजनंदन यादव उर्फ गुरुजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्पीडी ट्रायल कराकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े 

कोचिंग की छात्रा को लेकर नेपाल चला गया था शिक्षक, कई दिनों तक किया दुष्‍कर्म, अब जेल में कटेगी पूरी उम्र

बिहार के  सारण में  बन्धायकरण के दौरान महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम 

बिहार एसटीईटी में जो पास हो गए उनकी नौकरी पक्‍की! पांच हजार पद रह जाएंगे खाली

नर्सिंग छात्राओं से बंद कमरे में गंदा काम, प्राइवेट पार्ट छुकर किया सहनशक्ति टेस्‍ट

शिवरात्रि मेला देखकर लौट रही नाबालिग से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो  को किया गिरफ्तार 

देश में 83 दिन बाद मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, कई हिस्‍सों में लॉकडाउन की वापसी

EPF Account से लिंक कराना चाहते हैं नया बैंक खाता? जानिए क्या है इसका प्रॉसेस

सेल्सटैक्स विभाग के सरकारी भवन के नवीकरण के लिए तीन लाख रुपये की मांग अधीक्षण अभियंता को पड़ा महंगा 

टीबी दिवस को लेकर मार्च महीने में चलेगा जागरूकता अभियान, चिह्नित गांवो में मरीज़ों की खोजबीन करना है जरूरी

Raghunathpur:15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे सभी कार्यपालक सहायक

एक ही परिवार के पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Leave a Reply

error: Content is protected !!