लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया, तीन घायल 

 

लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया, तीन घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, बाराबंकी (यूपी )

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना इलाके में भयारा मोड़ के आगे शुक्रवार की सुबह रामनगर में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे एक कांवड़िए ने मामूली विवाद में अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 3 कांवड़िए घायल हुए। घटना से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई।

दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर पर कर दिया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने घायलों का हालचाल लिया और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक और घायल हरदोई जिले के निवासी हैं।रामनगर थाना इलाके में महादेवा क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव का मेला चल रहा है। दूर दराज से हजारों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव घुसवाहा से भी 20-20 लोगों की दो टोलियां महादेवा जा रही थी।

इस दौरान एक टोली में घुसवाहा गांव के विपिन यादव (22) पुत्र ओम प्रकाश, राकेश वर्मा (20) पुत्र रामदास वर्मा, विवेक मिश्र (23) पुत्र रामदास मिश्र व अमित रावत पुत्र राजबहादुर शामिल थे। कांवड़ियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी पैदल रामनगर लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक व दर्शन करने जा रहे थे।
टीम में शामिल अमित रावत बार-बार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीच में चलने लगता। उसे कई बार टीम के लीडर (गुरु) व अन्य साथियों ने ऐसा करने से रोका था। जब वह मसौली थाना क्षेत्र में भयारा मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि फिर से अमित सड़क के बीच चला गया। जिस पर गुरु ने उसे रोका और पकड़ कर सड़क के किनारे किया। जिससे वह नाराज था।

इसी बीच ग्रुप का एक साथी पीछे छूट जाने पर लोग उसे बुलाने के लिए पीछे चले गए। मौके पर अमित, राकेश, विवेक व विपिन मौजूद थे। लोगों ने अमित को समझाने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गया। उसने अपने पास रहे चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें विपिन यादव, राकेश वर्मा व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमित द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल खून से लथपथ हो गए। यह नजारा देखकर दहशत में आए कावड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक उतरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!