एक संवेदनशील शिक्षाविद्:डॉक्टर अशोक प्रियम्वद 

एक संवेदनशील शिक्षाविद्:डॉक्टर अशोक प्रियम्वद 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

जेड ए इस्लामिया कॉलेज के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर अशोक प्रियम्वद सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान के लाल है, वे गंभीर से दिखते हैं। बहुत सावधानीपूर्वक और गंभीरता से अपने विचारों को प्रकट भी करते हैं। उनके विचार बेहद तार्किक और स्पष्ट होते हैं। उनकी विद्वता उनके विचारों को संपोषित करती दिखती है। इसी कारण जब भी किसी सभा में वे अपने विचार प्रस्तुत करते हैं तो सभा में मौजूद हर श्रोता बेहद संजीदा हो जाता है। क्योंकि उनकी वाणी उत्सुकता और जिज्ञासा को ऊर्जस्वित कर जाती है। हर सभा में उनको सुनना एक शानदार अनुभव होता है। जी, हम बात कर रहे हैं जेड ए इस्लामिया कॉलेज के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर अशोक प्रियम्वद सर के बारे में। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें कोटि कोटि बधाई और मंगलकामनाएं।

हर विषय पर मजबूत पकड़

डॉक्टर अशोक प्रियम्वद सर वैसे तो हिंदी के वरिष्ठ व्याख्याता हैं। लेकिन तकरीबन हर विषय पर उनकी पकड़ उनके व्यक्तित्व को एक प्रखर शिक्षाविद् के तौर पर उभारती नजर आती है। छात्रों के साथ उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार उनके सम्मान का एक अन्य कारण भी है।

शोधपूर्ण पत्रकारिता के सशक्त संपोषक

डॉक्टर अशोक प्रियम्वद सर का पत्रकारिता से भी पुराना रिश्ता रहा है। सीवान में पत्रकारिता की दशा और दिशा को निर्धारित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे संवेदनशील और शोधपूर्ण पत्रकारिता के सशक्त संपोषक रहे हैं। उनके व्यक्तित्व का माधुर्य हर किसी को अपना मुरीद बना लेता है।

आज उनके जन्मदिन पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी संवेदनशीलता, मधुरता और सदाशयता अनंतकाल तक ऐसे ही बनी रहे।

एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर

सादर,
गणेश दत्त पाठक
निदेशक, PATHAK’S IAS

Leave a Reply

error: Content is protected !!