*काशी विश्वनाथ के बाद काल भैरव के दरबार पहुंचे जेपी नड्डा, किया दर्शन-पूजन*

*काशी विश्वनाथ के बाद काल भैरव के दरबार पहुंचे जेपी नड्डा, किया दर्शन-पूजन*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी*/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने षोडशोपचार के साथ पूजन किया। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।रविवार को बनारस पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने हरहुआ स्थित लॉन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री-नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मिशन-2022 की रणनीति पर चर्च की। इस दौरान उन्होंने बैठक में मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है।गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकरऔर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!