और झेंप गए विधायक जी…मंत्री ने कांग्रेस MLA को कहा- आपके दल के नेता को ही आप पर विश्वास नहीं,फिर….

और झेंप गए विधायक जी…मंत्री ने कांग्रेस MLA को कहा- आपके दल के नेता को ही आप पर विश्वास नहीं,फिर….

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ राकेश सिंह‚ स्टेट डेस्क:

 

बिहार विधानसभा में आज भोजनावकाश के बाद बजट पर वाद विवाद चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों को समय अलॉट किया।वाद विवाद के बाद सदन में सरकार का जवाब होगा।

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे को सदन में बोलने के लिए 3 मिनट का समय मिला। इसपर इन्होंने आपत्ति उठायी और कहा कि हमे कम समय मिला। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप किस नियम के तहत कह रहे कि आपको समय कम मिला? आपके दल के नेता ने ही वाद विवाद के लिए 3 सदस्यों का नाम दिया।जिसमें आपको 3 मिनट और 2 अन्य को 5 और 6 मिनट का समय दिया गया। इसके बाद सत्ता पक्ष को बोलने का मौका मिल गया।

सत्ता पक्ष से मंत्री श्रवण कुमार सीट पर खड़े हो गए और बोले कि विजय शंकर दुबे जी आपके नेता का ही आप पर विश्वास नही है जबकि आप बहुत पुराने विधायक हैं। लेकिन विधायक दल के नेता ने आपको 3 मिनट दिया है। जबकि आपके दल के 2 विधायकों को 5 और 6 मिनट दिया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायक झेंप गए और फिर शांत होकर सदन में बोलने लगे।

यह भी पढ़े

कब तक दहेज की लालच से भेंट चढ़ती रहेंगी बेटियां.

60 साल से अधिक उम्र के 735 लोगों ने लिया कोरोना टीका का पहला डोज

सीवान में महिला के साथ तीन युवकों ने किया छेडखानी

बेटे के सामने जीजा-साले ने विधवा से किया रेप

Leave a Reply

error: Content is protected !!