अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरे बिहार के कार्यपालक सहायक, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरे बिहार के कार्यपालक सहायक, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मंगलवार को पटना समेत तमाम जिलों में कार्य बहिष्कार किया गया। हड़ताल के दूसरे दिन कार्यपालक सहायकों ने पटना स्थित गर्दनीबाग में जमकर हंगामा किया। कार्यपालक सहायकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के बाद भी अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं पूरी की तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। सरकार ने हमारी आठ सूत्री मांगों को लंबे अर्से से लटकाकर रखा है। जायज मांगें भी पूरी नहीं हो रही हैं। हम कार्यपालक सहायकों के जिम्मे महत्वपूर्ण कार्य और योजनाएं हैं। बिजली आपूर्ति, नगर निगम, जिला कार्यालय या प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक हम लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। इसके बाद भी सरकार शोषण कर रही है। हमारी जायज मांगों पर जल्द विचार करके सरकार उन्हें पूरी करे, अन्यथा हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!