*गैंगेस्टर एक्ट के अभि‍युक्‍ता नीतू त्रिपाठी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क*

*गैंगेस्टर एक्ट के अभि‍युक्‍ता नीतू त्रिपाठी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / जिला प्रशासन द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा गैंगेस्टर के अभियुक्ता नीतू त्रिपाठी की भूमि, सम्पत्ति जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1,14,25,775 (एक करोड़ चौदह लाख पच्चीस हजार सात सौ पचहत्तर रूपये) हैं को क्षेत्राधिकारी कैंट अभिमन्यू मांगलिक के नेतृत्व में कुर्क कर दिया गया है।थाना कैण्ट में पंजीकृत आईपीसी की धारा 3(1) उप्र गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्ता नीतू त्रिपाठी पत्नी पीयूष त्रिपाठी निवासी प्लाट नंबर 69 लेन नंबर 3 नन्द नगर कालोनी करौदी थाना लंका एक शातिर किस्म की अपराधी है। अभियुक्ता नीतू त्रिपाठी द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि से क्रय किये गये भवन- प्लाट नंबर 69 लेन नंबर- 3 नन्द नगर कालोनी करौदी थाना लंका जनपद वाराणसी (अनुमानित कीमत रू0 1,14,25,775/-) को जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी के आदेश के अनुपालन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर-पाण्डेयपुर/ लंका पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डुगडुगी पिटवाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।कुर्क करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर, उप निरीक्षक सूरज तिवारी चौकी प्रभारी सुन्दरपुर, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी चितईपुर, कांस्टेबल भरत राय, कांस्टेबल चन्द्रेश, कांस्टेबल संदीप कनौजिया, कांस्टेबल अशोक पाल, महिला कांस्टेबल वर्तिका उपाध्याय, कांस्टेबल सत्यानन्द राव, कांस्टेबल रविन्द्र सरोज शामिल रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!