बड़हरिया के लाल का आलेख दिल्ली में टॉप फाइव में शामिल, बढ़ा क्षेत्रवासियों का मान

बड़हरिया के लाल का आलेख दिल्ली में टॉप फाइव में शामिल, बढ़ा क्षेत्रवासियों का मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित शिक्षा के महाकुंभ ज्ञानोत्सव में सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के सिकंदरपुर गांव के आशुतोष कुमार के आलेख टॉप फाइव में शामिल होने से क्षेत्रवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है।

आशुतोष कुमार गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। उनको आलेख प्रतियोगिता में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने स्मृति चिह्न ,कीट और 51 सौ रुपये के चेक के साथ सम्मानित किया।

जिसमें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (आईसीएसएसआर) के अध्यक्ष पंकज मित्तल, यूजीसी के सचिव के द्वारा यह सम्मान दिया गया।

विदित हो कि तीन दिवसीय इस ज्ञानोत्सव में भारतभर से 50 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिक्षा से आत्मनिर्भरता तथा नई शिक्षा नीति पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया था।

इस ज्ञानोत्सव में पूरे भारत के लगभग ढाई सौ कुलपति ,निर्देशक, रजिस्ट्रार तथा पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस भी शामिल हुए।आशुतोष के पुरस्कृत होने पर पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र, नितिन नवीन, जदयू सांसद कविता सिंह और जदयू ने अजय सिंह सहित अन्य कईयों ने बधाइयां दी है|

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें – मंजीत का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम  

बाराबंकी डीएम सपरिवार लोधेश्‍वर महादेव में किया पूजा अर्चना

Leave a Reply

error: Content is protected !!