Balia: ब्राह्मण स्वयं सेवक महिला संघ ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Balia: ब्राह्मण स्वयं सेवक महिला संघ ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

महिला संघ के नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राह्मण स्वयंसेवक महिला संघ द्वारा बलिया में भगवान श्री परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही साथ महिला संघ के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सुश्री सोनी तिवारी को संगठन का जिला प्रभारी, प्रीति पांडे को जिला अध्यक्ष, रजनी उपाध्याय को जिला महासचिव एवं अलका

 

उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, साथ ही साथ 11 अन्य मातृशक्ति को जिला कार्यकारिणी में सदस्य पद का दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि आज मातृ दिवस के दिन ब्राह्मण स्वयंसेवक महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाना गौरव की बात है। संगठन का जो उद्देश्य है एक संस्कारवान आदर्श समाज की स्थापना उसकी शुरुआत परिवार से होता है और परिवार मे संस्कार एवं संस्कृति का

विकास मातृ शक्ति के द्वारा ही संभव है। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब के योगदान से संगठन एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए अतुल पांडे को नगर क्षेत्र का प्रभारी, रितेश पांडे को नगर क्षेत्र का महासचिव एवं गोविंद उपाध्याय को नगर क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी, जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू, जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र मौजूद रहे।

यह भी पढे़

सीवान में हरिवंश जी ने पूछे कुछ सवाल, कब दिखायेंगे हम संजीदगी, उन सवालों के उत्तर सहेजने पर?

पतंजलि के पास मर्दाना ताकत बढ़ाने की कोई दवाई है या नहीं

मातृ दिवस पर युवा क्रांति रोटी बैंक ने छपरा जंक्शन परिसर में महिलाओं को सम्मानित किया

राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश का एकमा में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Leave a Reply

error: Content is protected !!