Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने  अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई 

Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने  अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ जनपद बलिया की एक बैठक चितबड़ागांव के बीबीपुर में डॉक्टर श्रीप्रकाश तिवारी के दरवाजे पर संपन्न हुई। बैठक के शुरुआत में भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात अमर शहीद मंगल पांडे के जयंती पर उनको नमन किया गया।

उपस्थित सभी लोगों ने मंगल पांडे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शहादत को याद किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ देश का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है जो पूरे समाज के लिए नि:स्वार्थ रूप से कार्य कर रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने मंगल पांडे को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज को मजबूत करने एवं संगठन विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पूरे देश में हर ब्राह्मण के साथ खड़ा रहने का काम करता है। उपस्थित सभी लोगों से संगठन को मजबूत करने की अपील की।

बैठक को प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश पांडे, सुधीर तिवारी, पंकज मिश्र, आर डी चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। मौके पर राजू दुबे, अमरनाथ तिवारी, सत्येंद्र पांडे, सुधीर चौबे, ध्रुव तिवारी, प्रहलाद तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, राजेश पांडे, अजय तिवारी, सर्बानंद तिवारी, विश्वेश तिवारी, विजय तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। अंत में श्रीप्रकाश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

धर्म की रक्षा करने के लिए धरती पर अवतरित होते हैं भगवान : राधिका किशोरी

मर जाना कबूल, BJP में नहीं जाएंगे–नीतीश कुमार

बिहार के सीवान में दो फर्जी ACB पदाधिकारी गिरफ्तार

रघुनाथपुर : कुंए में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

सिविल इंजीनियर नौकरी छोड़  पटना में बेंच रहा था शराब

Leave a Reply

error: Content is protected !!