Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने तुलसी पूजन समारोह का किया आयोजन

Balia: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने तुलसी पूजन समारोह का किया आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वाधान में तुलसी पूजन समारोह संगठन के कैंप कार्यालय आनंद नगर में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा मां तुलसी को नमन करते हुए सनातन संस्कृति पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत तिवारी ने मां तुलसी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में तुलसी को देवी का दर्जा प्राप्त है साथ ही साथ आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों सहित संपूर्ण वृक्ष के महत्व को बताया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन एवं मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाता है जिसके अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में सभी ब्राह्मण बंधुओं ने अपने अपने आवास पर तुलसी पूजन किया।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र, जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश ओझा, सुधीर चौबे, सत्येंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।

यह भी पढ़े

सीवान में पुलिस को देखकर भाग रहा था, अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा

‘2022’ में हर क्षेत्र में दिखा भारत का दम-पीएम मोदी

पैक्स अध्यक्ष पर किसान ने लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप

चित्रकूट के साधु संतो ने पठान फिल्म को बैन करने के लिए केंन्द्र सरकार से की मांग

Leave a Reply

error: Content is protected !!