Balia: ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव बने राजेश मिश्र

Balia: ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव बने राजेश मिश्र

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेन्ट्रल डेस्क

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को उनके कार्य कुशलता, संगठन क्षमता एवं ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उनको प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय संयोजक पंडित अरविंद तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पांडे ने मंगलवार को दूरभाष पर दी।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र 1996 में सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे, तब से लेकर आज तक सामाजिक कार्यों में निरंतर लगे रहे। पेशे से शिक्षक राजेश कुमार मिश्र लगातार स्वामी विवेकानंद मंच, ब्राह्मण स्वाभिमान मंच सहित दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर के सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते है।

विगत 2 वर्षों से संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्र ने जनपद में ब्राह्मण समाज के मान-सम्मान एवं शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर सुख-दुख में खड़ा रहने का काम किया हैं। इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा इनको प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से जनपद सहित पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।

यह भी पढ़े

जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार की कोरोना से मौत

इस गांव में न आहर है और न बोरिंग, आज भी कुएं से सिंचाई के लिए मजबूर हैं यहां के लोग

नगर के डॉ अपने अनुभव पिछड़े क्षेत्रों में भी बांटे-मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!