Baliya: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक  हुई संपन्न

Baliya: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक  हुई संपन्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक बलिया जिला अंतर्गत छोड़हर के श्रीराम जानकी मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री राम एवं भगवान श्री परशुराम के पूजन एवं आरती से हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान एवं दिसम्बर में प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मान समारोह पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ देश-प्रदेश सहित बलिया जनपद का सबसे बड़ा संगठन है जो ब्राह्मण समाज के मान-सम्मान के लिए खड़ा रहता है तथा एक आदर्शवान, संस्कारवान व चरित्रवान समाज की संकल्पना पूरा करने का काम कर रहा है। तो वही जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए कहा।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला संगठन मंत्री रिंकू दुबे ने कहा की दिसम्बर में प्रस्तावित सम्मेलन को भव्य रूप देने की जरूरत है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न करने वाले जनप्रतिनिधि को सबक सिखाने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। एस पी एन तिवारी ने समाज के सभी ब्राह्मण बंधुओं को संगठन से जोड़ने पर जोर डाला।

बैठक में परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे, अवध बिहारी चौबे, पप्पू, राजेश मिश्र, राजेश तिवारी, सतेंद्र पांडे, रत्नाकर दुबे, संजय मिश्र सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

पटाखा छोड़ते समय असावधानी पड़ सकती है भारी

मशरक की खबरें ः   देश की एकता के लिए मशरक थाना पुलिस ने लगाई दौड़

भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन “समुद्रयान” लॉन्च.

भारत-इज़रायल के मध्य आदान-प्रदान की गई विभिन्न प्रौद्योगिकियाँ.

G20 देशों में जलवायु परिदृश्य एवं G20 जलवायु जोखिम एटलस का महत्त्व.

Leave a Reply

error: Content is protected !!