उत्‍तराखंड नहीं भोपाल की हैं महाकुंभ की ‘सुंदर साध्वी

उत्‍तराखंड नहीं भोपाल की हैं महाकुंभ की ‘सुंदर साध्वी

पिता प्राइवेट बस कंडक्टर, मां चलाती हैं बुटीक

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

प्रयागराज में महाकुंभ के मेले में शामिल होकर भोपाल की हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया की नई सनसनी बन गई हैं। दो दिन पहले उनका एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वह रथ पर साधु-संतों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। कई लोगों ने उन्हें साध्वी की संज्ञा दे दी।

 

फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। हर्षा ने बाद में स्पष्ट किया कि वह साध्वी नहीं हैं, लेकिन आध्यात्म से जुड़ी हैं। हर्षा भोपाल की रहने वाली हैं। हर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एंकरिंग से की थी। करीब पांच वर्षों तक उन्होंने अपना प्रोफेशन जारी रखा।

हर्षा की मां चलाती हैं बुटीक
हर्षा रिछारिया की मां किरण रिछारिया परिवार के साथ भोपाल में रहती हैं। उन्होंने बताया कि हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया प्राइवेट बस में कंडक्टर हैं। मेरा हर्षा से छोटा एक बेटा कपिल है, जो प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

हर्षा नहीं बनेगी साध्वी- मां
मां किरण रिछारिया ने हर्षा के साध्वी बनने की बात पर कहा कि वह कभी साध्वी नहीं बनेगी। उसका सनातन की ओर रुझान है। वह उसके लिए काम करती रहेगी। वह अभी भोपाल से ज्यादा हरिद्वार में समय बिताती है। उसने कैलाश नंद गिरी महाराज से गुरुदीक्षा ली है। वह महादेव की कृपा से फेमस हुई है।

शादी का फैसला बेटी पर छोड़ा- पिता
हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया ने कहा कि हमने बेटी का हमेशा साथ दिया है। उसके फैसलों ने हमें कभी परेशान नहीं किया है। हम उससे खुश हैं। शादी के सवाल पर कहा कि उसकी शादी की कोई प्लानिंग है। वह उसको ही तय करना है।

यह भी पढ़े

बिहार STF का बड़ा एक्शन, पटना का बदमाश प्रेम कुमार उर्फ कागा गिरफ्तार

पटना में स्नेचिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार:एक ज्वेलर्स भी शामिल

सारण पुलिस ने  पिकअप पर लदे 905.400 ली० विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नवादा में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार:फ्लिपकार्ट और फाइनेंस कंपनी के नाम पर करते थे ठगी

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर सारण पुलिस ने की कार्रवाई

अपराधियों ने लड़की की आवाज में बात कर 150 लोगों से ठगे 13 लाख, न्यूड वीडियो बना लेते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!