गिड़गिड़ाती रही नाबालिक पर नहीं माने दरिंदे.

गिड़गिड़ाती रही नाबालिक पर नहीं माने दरिंदे.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मधुबनी जिले में हरलाखी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ जिस तरह रेप की घटना को अंजाम दिया गया उससे मानवता भी शर्मसार हो गई है। रेप के दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन शोहदों का दिल नहीं पसीजा। घटना का वीडियो बनाते रहे और इसे वायरल भी कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया से वीडियो को हटवा दिया गया है। पीड़िता की मां ने पत्रकारों को बताया कि मेरी बेटी आरोपियों से हाथ जोड़कर कह रही थी कि भाई जी हमे छोड़ दीजिए, यह गलत है। लेकिन इनलोगों हमारी बेटी की नहीं सुनी और उसके साथ गलत किया। बच्ची के कपड़े में भी खून लगा हुआ था। वह आरेापियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

10 वर्षीय लड़की के साथ शोहदे ने दुष्कर्म की कोशिश की
बता दें कि हरलाखी थाना के एक गांव में घास काटने गई एक 10 वर्षीय लड़की के साथ शोहदे ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान शोहदे के तीन दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। घटना के दौरान लड़की चीखने लगी तो शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और एक आरोपित को पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसमे अश्लील वीडियो और फोटो था। उसी वीडियो को आरोपितों ने वायरल कर दिया था। हरलाखी पुलिस ने लड़की को शनिवार दोपहर बाद मेडिकल के लिए भेज दिया।

पीड़िता की मां का आरोप- आरोपितों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया
एफआईआर में दिए पीड़िता के भाभी के बयान के मुताबिक खेत से आ रही लड़की की चीख सुनकर वे लोग पहुंचे। घटनास्थल के भागते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पकड़े गए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो सभी आरोपितों की पहचान कर ली गयी। त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दौरान जख्मी लड़की का पीएचसी में इलाज करवाया गया। जहां पीड़िता की भाभी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इधर, पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपितों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए मेरी बहू से बयान लिया गया है। इधर, शुक्रवार की घटना के बाद पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए शनिवार दोपहर बाद भेजे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष की जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।

बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। मेडिकल रिपोर्ट में अन्य बातों का खुलासा होगा। घटना में संलिप्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।वहीं मामले में मधुबनी एसपी डॉ. सत्य प्रकाश सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो गयी है। मामले को स्पीडी ट्रायल में लाकर दोषियों को सजा दिलायी जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!