बड़हरिया में भाजपा की सदस्यता अभियान ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने ग्रहण किया सदस्यता
श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार):
भाजपा द्वारा बडहरिया जामो चौक पर कृष्णा माकेट परिसर मे भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा की अध्यक्षता मे सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्यता अभियान का उद्घाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया।वही इस मौके पर राजकिशोर प्रसाद को भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। बडहरिया मे सदस्यता अभियान का विशेषता रहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग स्वतः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सैकडो लोगों ने मोबाइल पर मिस्डकॉल कर सदस्य बने।
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूलमंत्र से भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बना रहे है।संचालन जयप्रकाश गौतम ने की।
इस मौके पर आई टी सेल प्रभारी अक्षय सिंह, सदस्यता प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, परशुराम पांडेय,छोटेलाल महतो,मदन पाठक,राजेश गिरि, विट्टू गिरि वही सदस्यता ग्रहण किये मुमताज अंसारी, अब्दुल ररुफ,मो हनीफ, मिर्जा सैफ अली,रोहित कुशवाहा, विकास सिंह,राधामोहन सिंह,अश्विनी सोनी,संजीव कुमार रंजन, संतोष सिंह, लालमोहर मांझी ,मुन्ना यादव,रामकरण महतोसहित सौकडो ने लोगों सदस्यता ग्रहण की।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.