आधी रात को फोन पर बुलाया और गोली मारकर हत्या की, सुबह किसानों के खेत जाने पर मिला शव

आधी रात को फोन पर बुलाया और गोली मारकर हत्या की, सुबह किसानों के खेत जाने पर मिला शव

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र के राटन बहियार में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है। मृतक को अपराधियों ने चार गोली मारी, जिसकी पहचान राटन गांव निवासी मो. मकबूल के पुत्र मो. शमशुल के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि व्यक्ति को आधी रात किसी ने फोन कर बुलाया था। मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से तुरंत वापस आने की बात कही थी।

 

लेकिन जब वह नहीं वापस लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, जिसका पता बीती रात नहीं लग सका। मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, हत्या में शामिल लोगों की पहचान के पुलिस जांच कर रही है।

 

किसानों ने परिवार को दी सूचना स्थानीय लोगों की माने तो गुरुवार सुबह राटन बहियार में कुछ किसान अपने खेत गए थे। जहां उन्होंने मृतक के शव को देखा, जिसकी सूचना मृतक के परिजनों के साथ पुलिस को दी गई।

 

वहीं, मृतक के शव के पास एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ है। गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के फोन पर किसी का कॉल आया था, उसकी जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

वक्फ के JPC की बैठक में अध्यक्ष जगदंबिका पाल को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने गाली दी

पहाड़ों पर कम बर्फबारी क्यों हो रही है?

पिकअप वैन से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत, एक घायल

षटतिला एकादशी व्रत 25 जनवरी को, करें माता तुलसी की पूजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!