चतरा की खबरें :  ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चतरा की खबरें :  ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, चतरा, (झारखंड)

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया   थाना क्षेत्र के रोल पत्थलगड्ढा मुख्य पथ स्थित ललकी माटी के पास गुरुवार को ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।मृतक युवक
बड़कागांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मोहन साव पिता भोला साव का नाम शामिल है।वहीं घायल युवक राजू कुमार हरली गांव का रहने वाला है।

घटनास्थल से घायलवस्था में दोनो युवकों को ग्रामीणों और एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों रेफरल अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने मोहन साव को मृत घोषित कर दिया। वही घायल राजू का प्राथमिक उपचार किया।घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक ने बताया कि हम दोनों घर से एक बाइक पर सवार होकर पत्थलगड़ा के रास्ते से चतरा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया।जिससे यह घटना घटी। घटना होने के उपरांत ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इनपुट’  मोकिम अंसारी

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

श्रीनारद मीडिया, चतरा, (झारखंड)

 

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कुट्टी ढलान में गुरुवार साप्ताहिक हाट में टेंपो के चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के गड़गोमा निवासी सरजू भुंइयां और जबड़ा रसेल निवासी छोटू भुइयां का नाम शामिल है। दोनों का प्राथमिक उपचार सिमरिया रेफरल अस्पताल में करने के बाद सरजू को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जबकि छोटू का इलाज जारी है। घटना के बाबत बताया गया कि दोनों साप्ताहिक हाट से निकलकर सिमरिया चौक आ रहे थे। इसी बीच टेंपो ने अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सिमरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

इनपुट’  मोकिम अंसारी

यह भी पढ़े

धर्म जागरण मंच का विस्तार देने के लिए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 

कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी देने से क्यों कतरा रहा चीन ?

श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी गुरु गोविंद सिंह की जयंती

खुद से वादा करें कि 2023 में आप हठकर कुछ नया करेंगे

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या व लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

मशरक के बड़ा मुसहर टोला में मतदाताओं के बीच रूपये बाटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!