अमेरिका के राष्‍ट्रपति के कार पर केमिकल अटैक का नहीं होता असर

अमेरिका के राष्‍ट्रपति के कार पर केमिकल अटैक का नहीं होता असर

दरवाजे में करंट डोनाल्ड ट्रंप के अनोखी कार की खास बातें

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गये। भारतीय समयानुसार 20 जनवरी की रात करीब 10 बजे डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लिया। शपथ लेने के बाद ही वह दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बन गये। अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे पावरफुल इंसान माना जाता है। ऐसे में ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था भी हाईटेक हो जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप जिस कार में चलेंगे, वह दुनिया की सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति लिमोजिन कार में चलते हैं, जिसे ‘द बीस्ट’ भी कहा जाता है। इस कार पर केमिकल अटैक तक असर नहीं कर सकता है, गोला-बारूद की तो बात ही छोड़ दीजिए। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार का वजन 9000 किलो से अधिक होता है और इसकी कीमत करीब डेढ़ मिलियन डॉलर रखी गई है। यह कार इतनी सुरक्षित है कि इसपर विस्फोट ही नहीं, केमिकल अटैक तक का असर नहीं होता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति लिमोजिन के नए मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। 2014 से इसे राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए लाया गया था। 2018 से इसका इस्तेमाल डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। उसके बाद इसमें जो बाइडेन चला करते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार ‘द बीस्ट’ में नाइट विजन सिस्टम होता है। इसके अलावा इस कार पर आंसू गैस फायरिंग कैपेसिटी भी लगी होती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस कार के दरवाजे के हैंडल में करंट तक लाया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार की खिड़कियां 3 इंच मोटी होती है और 8 इंच मोटा इसका कवच होता है अमेरिकी राष्ट्रपति के कार में खून भी मौजूद होता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति का जो ब्लड ग्रुप होता है, इस ग्रुप का ब्लड इस कार के अंदर रखा जाता है। इसी कार के अंदर मेडिकल सुविधाएं भी होती है। लिमोजिन कार में एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

‘द बीस्ट’ कार के टायर की भी कई खूबियां होती है। माना जाता है कि अगर टायर पर गोली मार दी जाए या फिर ब्लास्ट हो जाए, तब भी बिना टायर के यह कार कई किलोमीटर तक जा सकती है। बीस्ट कार को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 15 सेकंड लगते हैं।

यह भी पढ़े

बिहार के भागलपुर में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हुई तेज

विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए सतर्कता आवश्यक – परमाराध्य शङ्कराचार्य जी महाराज

दही गोप हत्या मामले में 2 लाइनर अरेस्ट, पिता की हत्या के शक में राहुल जेनरेटर ने रची थी साजिश

सनातन धर्म में पत्नी को अर्द्धागिनी क्यों कहा जाता है?

डीजीपी ने जारी किया आदेश, पदधारक वर्दी पहन कर ही आएं पुलिस मुख्यालय, अन्यथा..

20 रुपये में 4 महीने एक्टिव रहेगा सिम, Jio, Airtel, BSNL और Vi यूजर्स की टेंशन हुई खत्म  

कोटा में आत्महत्या करने वाली छात्रा कृति ने अपने सुसाइड नोट में क्‍या लिखा था ? पढ़े

 सिधवलिया की खबरें : टोंका फंसा बिजली जला रहे सोलह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!