पाक में एक से ज्यादा रेप करने वालों का होगा रासायनिक बधियाकरण

पाक में एक से ज्यादा रेप करने वालों का होगा रासायनिक बधियाकरण

श्रीनारद मीडिय, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पाकिस्तान की संसद में एक नया कानून पास किया गया है, जिसके मुताबिक एक से ज्यादा बलात्कार के मामलों में दोषियों के रासायनिक बंधियाकरण की सजा दी जाएगी। देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हाल ही में बढ़े यौन अपराधों के बाद पाकिस्तान में आम जनता के बीच आक्रोश पैदा हुआ, जिसके बाद दबाव में सरकार ने यह बिल पास किया है।

बुधवार को पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र के दौरान नए बलात्कार रोधी कानून के साथ ही 33 अन्य बिल भी पास किए गए। रासायनिक बधिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे प्रधान मंत्री द्वारा बनाए गए नियमों द्वारा विधिवत अधिसूचित किया जाता है, जिसके तहत एक व्यक्ति अपने जीवन की किसी भी अवधि के लिए संभोग करने में असमर्थ हो जाता है।

हालांकि, पाकिस्तान के ही कुछ सांसद इस कानून का विरोध भी कर रहे हैं। जमात-ए-इस्लामी सांसद मुश्ताक अहमद ने इस बिल का विरोध किया और इसे गैर-इस्लामिक, शरिया के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी सकता है लेकिन शरिया में बधियाकरण का कोई जिक्र नहीं है।

रासायनिक बधियाकरण के तहत ऐसी दवाएं दी जाती हैं, जिससे सेक्शुअल एक्टिविटी कम हो जाए। दक्षिण कोरिया, पोलैंड, चेक गणराज्य और अमेरिका के कुछ राज्यों में रासायनिक बधियाकरण कानूनी है। हालांकि, आलोचकों का यह भी कहना है कि पाकिस्तान में यौन हमलों और बलात्कार के सिर्फ 4 फीसदी मामलों में ही दोषी को सजा मिलती है।

यह भी पढ़े

युवक ने टेस्ट राइड के नाम पर शोरूम से 3.5 लाख की बाइक लेकर  हो गया रफूचक्कर’  

सीनियर सेकेंड्री स्कूल हेडमास्टर के नियुक्ति के लिए बनी नियमावली की संवैधानिकता मामले में राज्‍य सरकार को तलब

प्रदेश के प्रमुख खबरें : पेट्रोल पंप पर भारी बवाल

हर साल नवंबर महीने के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है विश्व दर्शन दिवस

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!