सारण जिले में  9 जनवरी को आंएगे बिहार के मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

नीतीश कुमार

 

सारण जिले में  9 जनवरी को आंएगे बिहार के मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भीड़ में सुरक्षा की रहेगी स्पेशल व्यवस्था

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीवान जिले के पचरूखी प्रखंड के सुपौली में 8 जनवरी को तथा सारण जिले में 9 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री का पदापर्ण होगा। उनके आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोड़ों पर है। जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक के प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों में लगे हुए हैं।

बताते चलें कि जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से चिन्हित स्थलों की जानकारी प्राप्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री का कायर्क्रम का आयोजन कहां-कहां होगा। वही मुख्यालय से सड़क मागर् सटे प्रखंड के पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं को भी पूरा करने का जिला प्रशासन जोड़ लगाए हुए हैं। जिले के वरीय पदाधिकारी प्रखंडों का निरीक्षण कर अपनी रिपोटर् जिलाधिकारी को प्रतिदिन दे रहे हैं।

एकमा, रसूलपुर में भी प्रस्तावित कायर्क्रम स्थल को लेकर सभी बिंदुओं पर जिले के वरीय पदाधिकारी नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का सारण आना समाधान यात्रा के तहत हो रहा है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योजना से विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा चिन्हित समूह के साथ बैठक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि 9 जनवरी को ही मुख्यमंत्री पटना वापस लौट जाएंगे । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सारण यात्रा के दौरान पदाधिकारियों से विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी लेंगे इस जानकारी के तहत जल जीवन हरियाली, आथिर्क हल युवाओं का बल, कौशल विकास केंद्रों का संचालन, हर घर नल जल, घर तक पक्की गली नाली, शौचालय निमार्ण, विभिन्न छात्रावासों का अनुदान योजना, शराबबंदी, अल्पसंख्यक कल्याण, उजार् विभाग की समीक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, धान अधिप्राप्ति, राशन काडर् इत्यादि की जानकारियां प्राप्त करेंगेा

बताते चले कि जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रहेगी। इसको लेकर अभी से ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां कायर् करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन के पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन से तालमेल बैठाकर तैयारी करने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा के लिए स्पेशल ब्रांच भी अपना कायर् कर रहा है।

यह भी पढ़े

“अगर मुझसे मुहब्बत है:लड्डू बाबू…”

रघुनाथपुर :  बनारस ने नेपाल को बड़े अंतर से हराकर पहुंचा फाइनल में

रघुनाथपुर :  ओखल जलाकर हाड़ कपा देने वाली ठंड से बचने के लिए मजबूर है लोग

गोपालगंज पुलिस को बीती रात में मिलीं कामयाबी 

देविका रानी और स्वितअस्लाफ़ रेरिख़ के जादुई जीवन पर एक नजर

हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुलडोजर-SC

अजीत उपाध्याय बने भारत जोड़ो यात्रा में यात्रा कोऑर्डिनेटर

ट्रेन के स्‍लीपर क्‍लास में सफर करते मजा नहीं आ रहा तो चलती ट्रेन में बुक हो जाएगी एसी क्‍लास में बर्थ, जाने नियम

Leave a Reply

error: Content is protected !!