बिहार में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में ही मिले 4786 संक्रमित

बिहार में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में ही मिले 4786 संक्रमित

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

बिहार में कोरोना सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। आलम यह है कि संक्रमण की दर प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए, जिनमें 4786 नए संक्रमित मिले। बीते एक वर्ष मे संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पूर्व मंगलवार को 4157 संक्रमित मिले थे। नए संक्रमितों के मिलने के साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 23,724 हो गई है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

12 जिलों से तीन अंकों में मिले संक्रमित

राज्य के 12 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 12 जिलों से तीन अंकों में संक्रमित मिले हैं। पटना जिला संक्रमितों के मामले में पहले नंबर पर है। पटना से 1483 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा भागलपुर से 334, गया से 334, मुजफ्फरपुर से 242, भोजपुर से 166, जहानाबाद से 128, औरंगाबाद से 122, सारण से 117, समस्तीपुर से 112, कटिहार से 107, बेगूसराय से 105, गोपालगंज से 105 और सहरसा से 103 संक्रमित मिले हैं।

एक दिन में मरने वालों की संख्या 21 पहुंची

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक विगत 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के घातक वार से 21 लोगों की जान गई है। इसके पहले मंगलवार को 14 संक्रमितों की मौत हुई थी। विगत एक वर्ष में कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में 1651 लोगों की जान गई है। दूसरी ओर बुधवार को 1189 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

तेजी से बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की दर

बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को राज्य में संक्रमण दर 4.77 फीसद और रिकवरी रेट 91.40 फीसद रही। इसके पूर्व मंगलवार को संक्रमण दर 4.44 और रिकवरी रेट 92.50 फीसद, सोमवार को संक्रमण दर 3.74 फीसद और रिकवरी रेट 93.48 फीसद जबकि रविवार को संक्रमण दर 3.79 फीसद और रिकवरी रेट 94.24 फीसद थी।

विगत सात दिनों में टेस्ट और मिले संक्रमित

दिन                 टेस्ट            संक्रमित

14 अप्रैल       100134          4786

13 अप्रैल       93523            4157

12 अप्रैल       80018            2999

11 अप्रैल       99023            3756

10 अप्रैल       95112            3469

09 अप्रैल       90751            2174

08 अप्रैल       89704           1911

Leave a Reply

error: Content is protected !!