पूर्व विधायक के करीबी को अपराधियों ने मारी गोली मौके पर मौत

पूर्व विधायक के करीबी को अपराधियों ने मारी गोली मौके पर मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

श्रीनारद मीडिया‚ सचिन पांडेय‚ मांझी‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के  मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपराधियों ने कनपटी में गोली मार कर एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक आकाश कुमार शैलेन्द्र उपाध्याय का पुत्र एवं महम्मदपुर की वर्तमान मुखिया सिया देवी का नाती है। शैलेन्द्र उपाध्याय पूर्व विधायक धूमल सिंह के करीबी बताये जाते हैं। जबकि शैलेन्द्र उपाध्याय के भाई सत्येन्द्र उपाध्याय पूर्व उप प्रमुख रह चुके हैं। वहीं मृतक की माँ वीणा देवी शिक्षिका हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम आकाश की माँ वीणा ने फोन कर आकाश से पूछा कि कहां पर हो तो उसने अपने चिमनी पर होने की बात बताई। घर लौटने में देरी होने पर जब दुबारा फोन किया गया तो बंद बताने लगा। उसके बाद परिजन चिंतित हो गए। उसके बाद खोजबीन करने निकल पड़े। जब चिमनी पर पहुंचे तो आकाश की बाइक लगी थी। मगर उसका कुछ पता नही था। खाफी खोजबीन के बाद आकाश कुछ दूर ईंट के खटाल के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। जब करीब पहुंच कर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। कनपटी से खून रिस रहा था। मौत की जानकारी जब पूरे परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। उसके बाद मांझी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी बाइक से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर पोस्टमार्टम के बाद जब शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों के चीख पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। बाद में ताजपुर घाट पर मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े

मेहंदार मंदिर में हुआ अनोखा शादी‚ देखने के लिए उमडा हुजूम

Raghunathpur: पूर्व मुखिया ने मतदाता सूची में हेर-फेर व नाम विलोपित करने की किया शिकायत 

  ब्रेकिंग न्यूज़- जमुई: 3 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Leave a Reply

error: Content is protected !!