जन्मदिन की पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस कर रहे  12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

जन्मदिन की पार्टी में बार बालाओं के साथ डांस कर रहे

 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर बार बालाओं के डांस के बीच 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चे के परिजन जमीन विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना नूरसराय थाना इलाके के वंश गोपालपुर गांव में सोमवार की रात की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है।

मृत बच्चे के परिजनों की मानें तो उनके पड़ोसी मंगरेला पासवान के पुत्र विक्की कुमार का जन्मदिन था। जिसमें पार्टी चल रही थी। इस पार्टी के लिए गांव के सभी लोगों को न्योता दिया गया था। जन्मदिन की पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी। बार बालाओं के ठुमके के दौरान जब सभी मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर उसने बालक को गोली मार दी। और भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी। जब तक पुलिस गांव पहुंची तब तक परिजन शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल चले गए थे। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

रालोसपा का जदयू में विलय 15 तक, बशिष्ठ बाबू और उपेन्द्र कुशवाहा ने दिए ये संकेत

3 चलती कारों में 12 लोगों ने किया लड़की का गैंगरेप  वीडियो वायरल होने पर ऐसे खुला यह राज

सारण  डीआइजी मनु महाराज चार आइओ को किया सस्पेंड 

सारण एसपी  ने बनियापुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया

श्रीकृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य एवं बालिकाओं को पठन-पाठन सामग्री वितरण शिविर

Leave a Reply

error: Content is protected !!