भाभी के निधन की खबर सुन देवर अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत

भाभी के निधन की खबर सुन देवर अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क/

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

रांची के  अस्पताल में इलाजरत भाभी की निधन की खबर सुनकर अधिवक्ता देवर अरुण कुमार मिश्रा का निधन हो गया। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता की भाभी 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। सुबह-सुबह उनका निधन हो गया। जैसे ही ये खबर अरुण कुमार मिश्रा ने सुनी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जबतक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते 20 मिनट के अंदर उनकी भी मौत हो गई। एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

चर्च रोड निवासी अरुण कुमार रांची सिविल कोर्ट में पिछले 20 सालों से एपीपी थे। तीन बार रांची बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। उनकी एकमात्र लड़की की शादी हो गई है। वह गुवाहाटी में रहती है। उनके रांची आने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके असामयिक निधन पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, सचिव कुंदन प्रकाशन, संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री, पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही लोक अभियोजक एके सिंह, एपीपी एके राय, परमानंद उपाध्याय सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े

सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गया एंबुलेंस चालक 

पटना में अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर में लगी आग, दम घुटने से मां और बेटे की मौत

गन्ने के रस से एक बार फिर से सेनेटाइजर बनना शुरू

भाजपा पदाधिकारी के परिजन की इलाज के अभाव में मौत, पार्टी नेताओं से लेकर अधिकारियों तक लगाते रहे गुहार

अक्टूबर और मार्च में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, दूसरी लहर भी चलेगी लंबी

Leave a Reply

error: Content is protected !!