Diwali 2021:जानिए, क्या है इस साल दीपावली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Diwali 2021:जानिए, क्या है इस साल दीपावली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का विशेष महत्व है। दीपावली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है। दीपावली को दिन लोग अपने घरों को झालरों, रोशनियों और दीयों की कतार से सजाते हैं। इस दिन गणेश लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश के पूजन से जहां शुभ और लाभ की प्राप्ति होती है वहीं मां लक्ष्मी सुख और समृद्धि का वरदान देती हैं। गणेश – लक्ष्मी के साथ दीपावली के दिन महानिशीथ काल में मां काली के पूजन का विधान है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल दीपावली की सही तिथि और पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में….

दीपावली पूजन की तिथि

हिंदी पंचांग के अनुसार दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। गणना के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या कि तिथि 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से शुरू हो कर 05 नवंबर को रात 02 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। धर्माचार्यों के अनुसार दीपावली का त्योहार 04 नवंबर, दिन गुरूवार को मनाया जाएगा। दीपावली के पांच दिन का उत्सव 02 नवंबर को धनतेरस से शुरू हो रहा है, इसके अगले दिन नरकचौदस मनाई जाएगी। अन्नकूट और गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद 05 नवंबर को प्रतिपदा के दिन की जाएगी। यम द्वितीया या भैय्या दूज का त्योहार 06 नवंबर को मनाया जाएगा।

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली के दिन को लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का एक साथ पूजन करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन महाकाली और सभी पंथों के ईष्ट देवों का भी पूजन किया जाता है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल को माना जाता है। जो कि 04 नवंबर को शाम 06.10 बजे से लेकर रात्रि 08.06 बजे तक रहेगा। इस बार लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ काल 1 घंटे 55 मिनट का है। इसके बाद रात्रि 11.38 बजे से 12.30 बजे तक महानिशीथ काल में मां काली के पूजन का मुहूर्त है।

यह भी पढ़े

छोटी बहन से जबरन देह व्यापार कराना चाहती थी बड़ी बहन, विरोध करने पर कर दी हत्या

फिल्म में काम दिलाने के नाम पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

गर्लफ्रेंड का हुआ एक्सीडेंट तो  मौत से पहले बॉयफ्रेंड ने निभाया यह वादा

फतह मुबारक हो मुसलमानो, भारत के खिलाफ जीत इस्लाम की जीत

 5 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, मौत से एक दिन पहले मनाया गया था बर्थडे

चुनाव से पहले हुई मारपीट में भेल्दी की युवक की तरैया में हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने 42 वर्षीय युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई मौत

मनाई गई समाजसेवी बाबु शम्भु प्रसाद सिंह की 32 शहादत दिवस

हारा भारत,बने कई रिकॉड्स

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!