पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ सत्य प्रकाश

पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ सत्य प्रकाश
श्री नारद मीडिया बैकुठपुर (गोपालगंज): केंद्र की भाजपा सरकार के विकास के सफल आठ वर्ष के कार्यकाल को लेकर गरीब कल्याण जन सभा का आयोजन डुमरिया घाट स्थित रिवर फ्रंट पर किया गया। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। गरीब कल्या जनसभा कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में अपना अभूतपूर्व सहयोग करने वाले वैसे लोग जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित कर दिया है। वैसे लोगों के प्रतिभावों का सम्मान करने के लिए सम्मानित किया गया। इसमें पर्यावरण क्षेत्र में पिछले पंद्रह वर्षों से अनवरत कार्य कर रहे जिले के पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश को सम्मानित किया गया। केंद्रीय ग्रामीण सह पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पर्यावरणविद् को अंग वस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाते ही पर्यावरणविद् का चेहरा खुशी से खिल उठा। इस मौके पर पर्यावरणविद् ने सभी नेताओ और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। पर्यावरणविद् ने मंच से गोपालगंज की भूमि को ग्रीन सिटी बनाने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नारायणी का विराट रूप तभी बच पाएगा जब इसकी निर्मल धारा को स्वच्छ रखा जाय। इन्होंने नदियों के तटों पर पौधा लगाने का भी सुझाव दिया। साथ ही दर्शकों से संकल्प के तौर पर कहा कि वैसा कोई घर नहीं जिसके दरवाजे पर पौधा नहीं। यह होगा तभी जीवन बच पाएगा। जिसपर तालियों की गड़गड़ाहट से इस संदेश का स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण सह पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के कृषि सह गोपालगंज के प्रभारी मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी, खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पु शाही, संसद सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अजय निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह सहित तमाम नेताओं ने पर्यावरणविद् के कार्यों की सराहना किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाशमणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, मंटू गिरी, चन्द्र मोहन पांडेय सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!