मतवाला पति भाभी के संग घुम रहा था बाजार, पति को देख पत्‍नी बन गयी ज्‍वाला

मतवाला पति भाभी के संग घुम रहा था बाजार, पति को देख पत्‍नी बन गयी ज्‍वाला

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

किसी ने ठीक ही कहा है, इश्क व मुश्क (सुगंध) छुपाए नहीं छुपता। और इश्क जब सातवें आसमान पर होता है तो इंसान बौरा जाता है। ऐसा ही एक वाकया झारखंड के जमशेदपुर के साकची में देखने को मिला, जब पति को मतवाला होता देख ज्योति जैसी पत्नी ने ज्वाला का रूप धारण कर लिया। बस क्या था, सरेआम  धुलाई कर दी।

हुआ यह कि सोमवार को पति अपनी भाभी के साथ साकची बाजार घूम रहा था। पत्नी को अपने पति पर पहले से ही शक था। वो के चक्कर में पति उसे हमेशा प्रताड़ित करता था। एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा की रहने वाली महिला ने तंग आकर सिदगोड़ा में रहने लगी। सोमवार को साकची में पति पत्नी और वो का सामना हो गया। दोनों को साथ देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। फिर जो हुआ, उसे देख लोग दांतों तले अंगुलिया दबा ली। पत्नी ने पति पर हमला कर दिया। भाभी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उस पर महिला ने धावा बोल दिया। तभी पति ने पत्नी को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम हो गया। तभी सामने रखे पत्थर से महिला पर पति ने हमला कर जख्मी कर दिया। तभी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। विपरीत परिस्थति भांप पति और भाभी पतली गली से निकल भागे।

लोगों ने घायल भुगनी कैवर्तो को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसने बताया एमजीएम थाना क्षेत्र नारगा की रहने वाली है। दो साल पहले जितेन कैवर्तो के साथ विवाह हुआ था, लेकिन एक साल बाद ही  पति उसे प्रताड़ित करने लगा। जबतब मारपीट कर घर से भगा देता है। यही नहीं, पति अपनी भाभी बेहला केवर्तो के साथ रहने लगा। भुगनी ने बताया जेठ मोती कैवर्तो दिव्यांग है। एमजीएम के नारगा के बाद वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र कान्हू भठ्ठा इलाके में किराया का मकान लेकर रहने लगी। सोमवार को वह साकची शीतला मंदिर की ओर जा रही थी। पति को भाभी के साथ देखा। विरोध में दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पति ने पत्थर से प्रहार कर दिया। महिला ने पति और भाभी के खिलाफ साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है।

यह भी पढ़े

मिलन का आनंद अधिक कौन  लेता है, स्त्री या पुरुष?

गमले में नींबू का पौधा  उगाने की  जाने पूरी जानकारी  

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की रेखाएं ही नहीं, उंगलियों के बीच की दूरी भी खोलती है  आपके कई राज, जानें संकेत

पुरुषों आपको वियाग्रा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अगर आप दिन में एकबार इसे लेतें हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!