इस शहर में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, सड़कों पर तैर रहीं कारें

इस शहर में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, सड़कों पर तैर रहीं कारें

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

चीन में बाढ़ का कहर जारी है। हेनान प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश से कई लोगों की मौत हो गई है। इस बारिश और बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच हेनान के झेंग्झौ शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि शहर में पानी भरा हुआ है जिसमें कारें तैर रही हैं।

दरअसल, यह वीडियो चीन के हेनान प्रांत स्थित झेंग्झौ शहर का है। इसे चीन सरकार की एक मीडिया इकाई द्वारा जारी किया गया है। इसमें दिख रहा है कि रोड और स्टेशन पर पानी भर गया है। हालात ये हैं कि गाड़ियां बहती नजर आ रही हैं। इससे संबंधित कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें लोगों के घर पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

लोग अपने घरों में ऊपर से ही यह नजारा देख रहे हैं और उनकी कारें बहती नजर आ रही हैं। बाढ़ के चलते कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बांधों के टूटने की वजह से पूरा झेंग्झौ पानी-पानी हो गया है। यहां के कई प्रमुख रास्ते और सबवे टनल्स डूब गए हैं। अब तक करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ में जो लोग फंस गए हैं, वे या तो अपने दफ्तरों में रुके हुए हैं, या होटलों में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक झेंग्झौ में 17 जुलाई से अब तक 650 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह रिकॉर्ड है। चीनी मीडिया के मुताबिक झेंग्झौ में पिछले 60 सालों से इतनी बारिश नहीं हुई है। भारी बारिश के कारण 150 से अधिक ट्रेनें और कई फ्लाइट्स रद्द कर दिए गए हैं।

इस तबाही के चलते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 21 जुलाई को पानी में डूबे सबवे, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया है। जिनपिंग ने अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। इसके साथ ही बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत उपायों को सावधानीपूर्वक और सख्ती से लागू करने को कहा है।

हेनान में इतनी बारिश क्यों?
चीन के मौसम विभाग ने हेनान में हुई भारी बारिश के पीछे कई कारण गिनाए हैं। इनमें से वायुमंडलीय दबाव, संभावित तूफ़ान और उस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को प्रमुख कारण बताया है। बताया गया है कि जुलाई मध्य में हेनान सबट्रॉपिकल हाई पर था जिसके कारण भारी बारिश हुई है। दक्षिण-पूर्व चीन के फुजियान प्रदेश में आने वाले तूफान ‘यन्हुआ’ के साथ, जलवाष्प भारी मात्रा में हेनान प्रदेश को पहुंची, जिसके कारण अप्रत्याशित बारिश हुई है।

यह भी पढ़े

पाकिस्तान में आतंकियों से डरे चीनी कर्मचारी, AK-47 लेकर कर रहे काम

चीन ने बनाया सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर, एक साथ 10 हज़ार कैदियों को रखा जा सकता है

शादी में विवाहिता के साथ दूल्हे ने किया रेप, आरोपी भाई- बहन गिरफ्तार  

सोन नदी किनारे गई किशोरी संग युवक ने किया दुष्‍कर्म

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक दुकानदार जख्मी

शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा- अगस्‍त में खुल जाएंगे 10वीं तक के स्‍कूल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!