शिवरात्रि मेला देखकर लौट रही नाबालिग से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो  को किया गिरफ्तार 

शिवरात्रि मेला देखकर लौट रही नाबालिग से चार युवकों ने किया दुष्कर्म,

पुलिस ने दो  को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखंड के राजधानी रांची के बेड़ो इलाके के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम चचेरे भाई के साथ शिवरात्रि मेला देखकर पैदल घर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना गुरुवार की शाम छह बजे की है। चिगली जंगल के पास नरकोपी के ही शंभू यादव और कृष्णा लोहरा ने जबरन नाबालिग को बाइक पर बैठा लिया। उसके भाई ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा।

दोनों युवक नाबालिग लड़की को नौदी जंगल ले गए। वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपितों ने अपने दोस्तों चंद्रदेव उरांव व बबलू लोहरा को भी बुला लिया। उन दोनों ने भी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग के जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने पर चारों युवक वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपितों ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

शुक्रवार की सुबह नाबालिग जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। डरी सहमी होने के कारण पीड़िता कुछ भी नहीं बता पा रही थी। काफी पूछताछ के बाद उसने स्वजनों को पूरी कहानी बताई। इसके बाद नरकोपी पुलिस थाने में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों शंभू यादव और कृष्णा लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उनके दोनों साथी फरार हैं।

एक ही गांव के हैं चारों आरोपित, खदेड़ कर नाबालिग को पकड़ा

जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपित नरकोपी थाना क्षेत्र के सिसैय गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि दोनों भाई-बहन पैदल आ रहे थे। संध्या होने के कारण रास्ते में कम लोग थे। पीछे से कृष्णा और शंभू आए। नाबालिग को रोकने की कोशिश की। जब डर कर भागने लगी तो युवकों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। फिर घसीटते हुए बाइक पर बैठा लिया। कृष्णा बाइक चला रहा था और शंभू ने उसे पीछे से पकड़ रखा था।

यह भी पढ़े 

देश में 83 दिन बाद मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, कई हिस्‍सों में लॉकडाउन की वापसी

EPF Account से लिंक कराना चाहते हैं नया बैंक खाता? जानिए क्या है इसका प्रॉसेस

सेल्सटैक्स विभाग के सरकारी भवन के नवीकरण के लिए तीन लाख रुपये की मांग अधीक्षण अभियंता को पड़ा महंगा 

टीबी दिवस को लेकर मार्च महीने में चलेगा जागरूकता अभियान, चिह्नित गांवो में मरीज़ों की खोजबीन करना है जरूरी

Raghunathpur:15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे सभी कार्यपालक सहायक

एक ही परिवार के पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Leave a Reply

error: Content is protected !!