जंगल में लकड़ी काटने के बहाने पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

जंगल में लकड़ी काटने के बहाने पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क

 बिहार के जमुई में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। जिले के गिद्धेश्वर जंगल से पुलिस ने 45 वर्षीय महिला का शव बरामद बरामद किया है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर पति-पत्नी लकड़ी काटने जंगल गए थे। जंगल में ही पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला बेला पंचायत के मानपुर गांव निवासी पारो यादव के पुत्र सुरेश यादव की पत्नी थी। एक साल पूर्व पारो यादव के पुत्र सुरेश यादव की शादी बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव निवासी महिला के साथ हुई थी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही खैरा थाना के थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित पति की तलाश की जा रही है।

झाझा के परासी जंगल से नक्सली गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ, झाझा में पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से मंगलवार को परासी जंगल से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान परासी के प्रदीप यादव के रूप में हुई है। प्रदीप 2016 से फरार था। बताया जाता है कि 2016 में पुलिस ने प्रदीप के घर से विस्फोटक एवं हथियार बरामद किए थे। उस घटना को लेकर केस दर्ज किया गया था।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप यादव गांव आया हुआ है और परासी जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के चक्कर में है। उक्त सूचना पर पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान प्रदीप पकड़ा गया। एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!