पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश को आई बोक ने किया सम्मानित

पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश को आई बोक ने किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

* अबतक हरियाली के नाम पर लगा चुके है लाखो पौधा

* पंद्रह वर्षों से लगा रहे है पौधा

* शादी विवाह या जन्मोत्सव पर उपहार में देते है पौधा

* जिला में पर्यावरण मित्र से बन चुकी है इनकी पहचान

मीरगंज(गोपालगंज): हरियाली के नाम पर अबतक लाखो पौधा लगा चुके जिले के हथुआ प्रखंड के बरवा गांव निवासी डॉ सत्य प्रकाश को ऑल इंडिया बैंक एसोशिएशन ने एक कार्यक्रम में इनको सम्मानित किया। ऑल इंडिया बैंक एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा भरी सभा में पर्यावरण मित्र को अंग वस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश के द्वारा लगाए गए लाखों पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही पौधरोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हर संभव आइबोक संगठन के तरफ़ से मदद का आश्वासन भी दिया। जिले में पर्यावरण मित्र के नाम से अपनी पहचान बना चुके सत्य प्रकाश ने अबतक सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं,शादी उत्सवों सहित अन्य कार्यक्रमों में लाखों पौधा लगा चुके है। इनके द्वारा लगाएं गए पौधे आज बड़ा होकर छाव व फल भी दे रहे है। पौधा लगाने के क्षेत्र में इनको कई संस्थाएं  अबतक सम्मानित कर चुकी है। पिछले पंद्रह वर्षों से पर्यावरण बचाने के लिए निरंतर पौधरोपण कर रहे डॉ सत्य प्रकाश प्रतिदिन कहीं न कहीं पौधा लगाते हुए अवश्य मिल जाएंगे। इन्होंने अपने जीवन में अबतक दर्जनों गावों में घर घर पौधा लगाकर कृतिमान स्थापित किया है। पौधा लगाकर लोगों को प्रेरित करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो चुकी है। किसी भी कार्य को करने से पहले ये पौधा लगाकर ही कार्य का शुभारंभ करते आए है। पौधरोपण में इनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर तक बनने लगी है। एक सवाल पर डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि पौधा ही सच्चा मित्र है जो जन्म से लेकर अंतिम समय तक हमारा साथ देता है। जीवन में पौधा लगाने से बढ़कर परोपकार और कुछ नहीं है। सबको पौधा लगाना चाहिए। तभी पर्यावरण को हम प्रदूषित होने से बचा सकते है। इन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण कि रक्षा तभी होगी जब हम संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यह विदित हो कि पर्यावरण मित्र को अबतक भारत सरकार व राज्य सरकार की कई संस्थाएं इनको प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित कर चुकी है। अपने पैसों से लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे पर्यावरण मित्र को कुचायकोट बीडीओ द्वारा प्रखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। जिससे इनके द्वारा कुचायकोट प्रखंड के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में देव वृक्ष पीपल, वर, पाकड़ लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!