चार वर्ष में सैकड़ों अकेली महिला की गर्दन पकड़कर उसे झाड़ियों में खींच करता था रेप 

चार वर्ष में सैकड़ों अकेली महिला की गर्दन पकड़कर उसे झाड़ियों में खींच करता था रेप 

महिला के शोर मचाने या विरोध करने पर उसे नाखूनों से नोंचने और गला दबाकर मारने की धमकी देता था

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कई बार वह एक दिन में दो घटनाओं को भी अंजाम देता था

 श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

 

ग्रेटर नोएडा में कई महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी ‘सीरियल रेपिस्ट’   ने खुलासा किया है कि वह पिछले चार साल से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह विरोध करने पर महिलाओं को नाखूनों से नोंचने और गला दबाकर हत्या करने की धमकी देता था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात मुठभेड़ में पकड़े गए हमीरपुर निवासी हरिशंकर ने पहले भी कई महिलाओं को शिकार बनाया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अकेली महिला की गर्दन पकड़कर उसे झाड़ियों में खींच लेता था। महिला के शोर मचाने या विरोध करने पर उसे नाखूनों से नोंचने और गला दबाकर मारने की धमकी देता था। डर की वजह से महिला कुछ नहीं बोल पाती थी। वारदात के बाद महिला से उसका मोबाइल, नकदी और गहने लूटकर फरार हो जाता था। कई बार वह एक दिन में दो घटनाओं को भी अंजाम देता था।

हमीरपुर में भी कई महिलाओं को शिकार बनाया : पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले 4 साल से ग्रेटर नोएडा में रह रहा था और घटनाएं कर रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने हमीरपुर स्थित अपने गांव में भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। हमीरपुर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को धर दबोचा। अदालत ने उसको जेल भेज दिया है।

बहन की शादी के लिए मां ने जमानत करवाई : आरोपी की जमानत उसकी मां ने करवाई थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि 15 जून को आरोपी की बहन की शादी है। इसके चलते आरोपी की मां ने हमीरपुर से कुछ जमानती बुलवाए और बहन की शादी में हाथ बंटाने के लिए बेटे की जमानत करवाई, लेकिन आरोपी जेल से बाहर आते ही फिर से वारदात करने लगा।

पहले भी जा चुका जेल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो साल पहले एक गर्भवती महिला को शिकार बनाया था। वह उसका मोबाइल भी लूटकर ले गया था। घटनास्थल से कुछ दूर उसने दूसरी महिला को शिकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद गार्ड की वजह से आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया था। दोनों महिलाओं ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।

बाहर आते ही वारदात की

यह आरोपी 17 फरवरी को जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था। इसके बाद उसने फिर से महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। 25 फरवरी को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को निशाना बनाया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस आरोपी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़े

युवक ने प्रेमिका और दो बच्चों को नहर में फेंका

घर खर्च चलाने को बेटे से करवाती थी झपटमारी, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

खेत में पटवन कर रहे थे किसान, अचानक सामने निकल आई लाश, छानबीन से खुला मर्डर का राज

होटल ताज की नींव रखने वाले जमशेदजी टाटा का आज है जन्मदिन.

Leave a Reply

error: Content is protected !!