Breaking

*पं दीनदयाल उपवन में भाजपा अध्यक्ष ने दी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी, काम लेने और काम करने का होना चाहिए गुर*

*पं दीनदयाल उपवन में भाजपा अध्यक्ष ने दी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी, काम लेने और काम करने का होना चाहिए गुर*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पंडित जी को नमन किया। भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले दीप जलाया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काम लेने और काम करने दोनों का गुर होना चाहिए। भाजपा परिवार वाद से नहीं बल्कि विचारों से चलती है। यहां आज का कार्यकर्ता कल का नेता है। कार्यकर्ता अब विधान सभा चुनाव की तैयाार में जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू से केरल तक कई राजनीतिक दल परिवार की जय जयकार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा महान पुरुषों के विचारों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मयोगी नेता हैं। यह पार्टी की बड़ी पूंजी है। इसे संभालना है।सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ सकती है। भाजपा में ही मां भारती की सेवा करने का मौका मिलता है। यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि भाजपा में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी नेता भी हैं और कार्यकर्ता भी। मैं आज अध्यक्ष हूं, कल नहीं रहूंगा लेकिन कार्यकर्ता हमेशा रहूंगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!