रुपपोइयां में मंत्री ने अग्नि पीड़ितों का जाना हाल

रुपपोइयां में मंत्री ने अग्नि पीड़ितों का जाना हाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow


श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी : पंचदेवरी प्रखंड के रूप पोइयां हरिजन बस्ती में अग्नि पीड़ितों से मिलने खान एंव भूतत्व मंत्री जनक राम सोमवार की शाम पहुंचे। मंत्री ने सभी अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि भी दी। मंत्री ने कहा कि अगलगी में जले सभी लोगों को सरकारी सहायता मिलेगा। उन्होंने दूरभाष पर पदाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा देने की बात कही। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास सभी पीड़ित परिजनों को दिया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी पीड़ित परिजनों को सरकारी कोष से तत्काल राशि मुहैया करायी जाएगी। मौके भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, उमेश प्रधान, संतोष कुशवाहा, अशोक गुप्ता, जगदम्बा राम आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!