*वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशो के बीच ताड़तडाई गोलियां, कुख्यात विनोद भारती पुलिस की गोली से घायल होकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक अन्य फरार*

*वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशो के बीच ताड़तडाई गोलियां, कुख्यात विनोद भारती पुलिस की गोली से घायल होकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक अन्य फरार*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशो के बीच आज देर रात हुई आमने सामने मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो कर पुलिस के हाथे चढ़ गया जबकि अँधेरे का फायदा उठता हुआ दूसरा बदमाश फरार हो गया। पकडे गए घायल बदमाश की शिनाख्त विनोद भारती के रूप में हुई। विनोद भारती एक शातिर नकबजन है और उस पर लगभग तीन दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है। मुठभेड़ में मिली सफलता क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।

पुलिस द्वारा प्रद्दत सुचना के अनुसार आज देर रात पुलिस को सुचना मिली कि दो बदमाश कमच्छा के तरफ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे है। पुलिस द्वारा सुचना पर विश्वास करते हुवे घेरेबंदी करते हुवे बदमाशो को रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायर झोक दिया गया। इसके बाद खुद का बचाव करते हुवे पुलिस भी जवाबी फायरिंग करने लगी। थोड़ी देर बाद बदमाशो के तरफ से फायरिंग रुकने पर पुलिस ने देखा कि एक बदमाश घायल अवस्था में ज़मीन पर पडा हुआ था। घायल बदमाश को तुरंत इलाज हेतु मंडलीय चिकित्सालय शिवप्रसाद गुप्त लाया गया जहा चिकित्सको ने उसे बीएचयु रिफर कर दिया।

घायल बदमाश की शिनाख्त विनोद भारती के रूप में हुई है। विनोद भारती वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के लिए काफी दिनों से सरदर्द बना उया था। उसके उपर वाराणसी के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी सहित अन्य आरोपों के 40 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमे लंका में 18 मुकदमा, 3 भेलुपुर में, 5 लक्सा थाने, 14 मंडुआडीह सहित अन्य कई थानों में मुकदने दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का कट्टा, 3 कारतूस मिले हैं। पुलिस फरार बदमाश की शिनाख्त और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। वही घायल बदमाश विनोद भारती की स्थिति अब सामान्य है। गोली बदमाश के पाँव में लगी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!