भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर.

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 224 रन का स्कोर खड़ा किया है। कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने अर्धशतक जमाया और इंग्लैंड के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर बना डाला।

टॉस हारकर पांचवें टी20 में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग में बदलाव था। केएल राहुल को बाहर कर कप्तान कोहली ने खुद पारी की शुरुआत करने का फैसला लिया। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर कुल 94 रन जोड़े और बड़े स्कोर की नींव रखी। रोहित 64 रन बनाकर आउट हुए जबकि कोहली ने हमला जारी रखा। 52 गेंद पर 80 रन की नाबाद पारी खेल वो भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़े टी20 स्कोर तक पहुंचाकर लौटे।

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टोडियम जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है यहां भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन बनाया। यह भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इससे पहले 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे जो इस मैच से पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर था। यह भारत का इस टीम के खिलाफ टी20 में चौथा 200 से उपर का स्कोर है। 2017 और 2018 में टीम इंडिया ने 202 और 201 रन का स्कोर खड़ा किया था।

टी20 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने अब तक सबसे बड़ा टी20 स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनाया था। 5 विकेट पर इस मैच में टीम इंडिया ने 260 रन का स्कोर खड़ा किया था। 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन बनाए थे जो दूसार सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही है जो 240 रन का है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!