पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन,13 दिन में 19 मेडल जीते.

पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन,13 दिन में 19 मेडल जीते.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो पैरालिंपिक में भी भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। ओलिंपिक में भारत ने 1 गोल्ड सहित 7 मेडल जीते। यह किसी भी 1 ओलिंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हमारे पैरा एथलीट इससे भी आगे निकल गए। उन्होंने टोक्यो में हुए 16वें पैरालिंपिक गेम्स में शारीरिक खामियों पर विजय पाते हुए देश के लिए 19 मेडल जीते। इसमें 5 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 53 सालों में 11 पैरालिंपिक में हिस्सा लेते हुए कुल 12 मेडल जीते थे। यानी इस इवेंट में भारत ने पिछले तमाम इवेंट में जीते मेडल की तुलना में 42% ज्यादा सफलता हासिल की।

सभी रंगों के मेडल का रिकॉर्ड
भारत ने इस बार सभी तरह के मेडल जीतने का भी रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस बार भारत के नाम 5 गोल्ड रहे। इससे पहले भारत किसी भी पैरालिंपिक गेम्स में 2 से ज्यादा गोल्ड नहीं जीत पाया है। इसी तरह भारत ने टोक्यो में 8 सिल्वर जीते। भारत ने इससे पहले कुल मिलाकर 4 सिल्वर जीते थे। एक पैरालिंपिक में इससे पहले कभी 2 से ज्यादा सिल्वर नहीं आए थे। ब्रॉन्ज इस बार 6 जीते। इससे पहले कुल 4 ब्रॉन्ज जीते थे। ब्रॉन्ज भी इससे पहले किसी एक पैरालिंपिक में 2 से ज्यादा नहीं मिले थे।

अवनि से हुई थी गोल्ड की शुरुआत
पैरालिंपिक खेलों में देश के लिए सबसे पहला गोल्ड शूटिंग स्पर्धा में अवनि लेखरा ने जीता। जयपुर की अवनि ने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में पहला स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता।

भारत के लिए दूसरा गोल्ड जेवलिन थ्रो में सुमित अंतिल के खाते में आया। सुमित ने जेवलिन थ्रो की F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 68.55 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ मेडल जीता।

तीसरा गोल्ड 19 वर्षीय शूटर मनीष नरवाल के खाते में आया। मनीष ने मिक्सड 50 मीटर SH1 में गोल्ड मेडल जीता। नरवाल ने फाइनल में 209.1 का स्कोर किया।

वहीं दो गोल्ड बैडमिंटन में आए। प्रमोद भगत SL3 में चौथा गोल्ड जीता। वहीं SH6 में कृष्णा नागर ने आखिरी दिन भारत को गोल्ड दिलाया।

अब तक 8 सिल्वर आए झोली में
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए सबसे पहला पदक गुजरात की भाविना पटेल ने जीता था। भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स में क्लास-4 कैटेगरी में भारत को मेडल दिलाया है। फाइनल में भाविना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से था। यिंग ने भाविना को 11-7, 11-5 और 11-6 से हरा कर गोल्ड जीता। भाविना को सिल्वर मिला। वे टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

देवेंद्र झाझरिया ने भी सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F46 कैटेगरी में 64.35 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। यह उनके करियर का तीसरा पैरालिंपिक मेडल रहा। वे 2004 और 2016 में गोल्ड जीत चुके हैं।

हिमाचल के ऊनी के रहने वाले निषाद कुमार ने T47 कैटगिरी के हाई जंप में 2.06 मीटर की जंप के साथ भारत को सिल्वर मेडल जीताया। भारत के लिए डिस्कस थ्रो में योगेश कथूनिया भी सिल्वर जीतने में सफल रहे। उन्होंने F56 कैटेगरी में सिल्वर जीता। दिल्ली के 24 साल के योगेश ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 44.38 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया।

स्पोर्ट क्लास टी42 श्रेणी में मरियप्पन थंगावेलु ने भी भारत को सिल्वर दिलाया। मरियप्पन ने 1.86 मी. ऊंची छलांग लगाई। उन्होंने 2016 के रियो पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था। प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे। शूटिंग में सिंहराज अधाना ने भी 207.3 स्कोर का सिल्वर मेडल जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक के आखिरी दिन नोएडा के डीएम सुहास यथिराज को सिल्वर मेडल मिला। उन्हें SL4 के फाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास मजूर से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के एथलीटों ने जीते 6 ब्रॉन्ज
भारत के लिए इस बार पहला ब्रॉन्ज सुंदर सिंह गुर्जर ने जेवलिन थ्रो में हासिल किया। राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले पैरालिंपिक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर जेवलिन थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। देश के लिए दूसरा कांस्य पदक सिंहराज अधाना के नाम रहा। अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में भारत ब्रॉन्ज दिलाया।

पुरुषों की T42 कैटेगरी के हाई जंप इवेंट में शरद कुमार भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। गोल्ड जीतने वाली अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतने वाली अवनि ने 50 मीटर राइफल इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक में हरविंद्र सिंह ने आर्चरी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताया। हरविंद्र पहले ऐसे खिलाड़ी है, जिसने पैरालिंपिक में आर्चरी मे मेडल जीता है। पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने बढ़िया खेल दिखाते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाल दिया है। SL3 कैटेगरी में मनोज सरकार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जापान के दाइसुके फॉजीहारा को 22-20, 21-13 से हराया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!