Italy: ‘हिंदू लड़के से मिली तो हत्या कर दी जाएगी’, कैद से छूटी मुस्लिम लड़की ने सुनाई आपबीती

Italy: ‘हिंदू लड़के से मिली तो हत्या कर दी जाएगी’, कैद से छूटी मुस्लिम

लड़की ने सुनाई आपबीती

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

इटली में हिंदू लड़के से मेलजोल रखने पर एक मुस्लिम लड़की को प्रताड़ित करने और उसे कैद में रखने का मामला सामने आया है। लड़की का परिवार घर में उसे कैद करके रखा था। पीड़ित लड़की के मुताबिक परिवार वालों ने धमकी दी थी कि यदि वह हिंदू लड़के से मिली तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। लड़की किसी तरह पुलिस को ई-मेल के जरिए संपर्क किया जिसके बाद उसकी रिहाई हो पाई। पुलिस का कहना है कि वह लड़की के पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज करेगी। लड़की को संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

इटली की घटना, पुलिस ने लड़की को कराया मुक्त
इटली की समाचार एजेंसी ANSA ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मुस्लिम लड़की ने अपने परिवार की ओर से दी जा रही यातना के बारे में इटली पुलिस को ई-मेल के जरिए बताया। मामला सामने आने पर काराबिनियेरी पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया। रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़की एक हिंदू लड़के से अक्सर मिलने के लिए जाती थी। हिंदू लड़के के साथ मेलजोल एवं संपर्क की बात सामने आने पर परिवार ने लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के साथ कभी-कभी लड़की को घर से बाहर भेजा जाता था।

लड़की ने कंप्यूटर से पुलिस को मेल किया
रिपोर्ट के अनुसार लड़की किसी तरह अपने कंप्यूटर के जरिए पुलिस को मेल करने में सफल हुई। अपने मेल में उसने परिवार की ओर से दी जा रही यातना के बारे में बताया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वालों ने धमकी दी कि यदि वह लड़के से मिलता नहीं छोड़ा तो उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। यहां तक परिवार वालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

लड़के के धर्म की जानकारी होने पर विरोध
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के साथ पिछले एक साल से मिलती-जुलती रही। लड़की का कहना है कि ‘यह सब कुछ तब तक ठीक-ठाक चलता रहा जब तक कि परिवार वालों को लड़के के धर्म के बारे में पता नहीं चल गया।’ पुलिस का कहना है कि वह लड़की की शिकायत की जांच कर रही है और इस मामले में खासकर लड़की के पिता और भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लड़की को संरक्षण गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़े

सारण में नौवीं की छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तीन को दबोचा

  ट्रक ने सड़क पर खड़े 11 लोगों को कुचला, तीन की मौत

मुजफरपुर एलएस कॉलेज में मॉर्निंग वाक में निकली छात्रा को देख प्रेम पत्र फेंका, जान‍िए फ‍िर क्‍या हुआ…

पटना के मीठापुर बस स्‍टैंड में मामूली झगड़े में बस कंडक्‍टर की हत्‍या

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे निकलीं कोरोना संक्रमित, खेसारीलाल के साथ कर रही थी फिल्‍म शूटिंग

Leave a Reply

error: Content is protected !!