जय बिहार क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जय बिहार क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, अमृता मिश्रा, पानापुर(सारण)

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

सारण जिला के पानापुर प्रखंड के भोरहा शिव मंदिर पर रविवार को जय बिहार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .इस प्रतियोगिता में भोरहा ,रामपुररुद्र ,जीपुरा ,मोरिया ,रामदासपुर ,महम्मदपुर ,पानापुर आदि गांव के वर्ग छह से वर्ग दस में नामांकित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया .

प्रतियोगिता में महम्मदपुर गांव निवासी राजेश साह की पुत्री पायल कुमारी ने पहला ,सुनील साह की पुत्री सिमरन कुमारी ने दूसरा एवं भोरहा गांव निवासी सुमन राय के पुत्र रौशन कुमार यादव ने तीसराएवं जीपुरा गांव निवासी कमलेश साह के पुत्र नीरज कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया .

विजेता प्रतिभागियों को थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ,जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर ,पूर्व मुखिया सह माले नेता सभापति राय,मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता डॉ. वकील राय ने पुरस्कृत किया .उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है .

इस मौके पर आयोजक विक्की आनंद ,बृजमोहन यादव ,अनिल मल्होत्रा ,सरपंच प्रतिनिधि दिनेश्वर साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे .

यह भी पढ़े

बिहार का मोस्ट वांटेड प्रिंस पंजाब से गिरफ्तार, 1 लाख का था इनामी, जानिए क्राइम कुंडली

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 

 गोपालगंज में कुख्यात अपराधी मनीष यादव एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!