कथा जीव को शिव बनाने की सकारात्मक प्रक्रिया है-गोविंद दास

कथा जीव को शिव बनाने की सकारात्मक प्रक्रिया है-गोविंद दास

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के रानीपुर राधाकृष्ण हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा महायज्ञ में कथा मर्मज्ञ गोविंद दास जी महाराज ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करते हुए यज्ञस्थल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रास लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध,यशोदा मां के साथ बचपन की शरारतें,भगवान श्रीकृष्ण का गौ प्रेम,कालिया नाग मान मर्दन,माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला प्रसंग सहित अन्य कई रोचक प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया।

उन्होंने गोपी के साथ रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा नचता है और जीव नचाता है। महाराज जी ने कहा कि कथा विचार, वैराग्य, भक्ति, मोक्ष,ज्ञान और ईश्वर से मिलने का मार्ग बताती है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आध्यात्मिक पक्ष अत्यंत प्रबल है।

इस श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में कथावाचक गोविंद दासजी महाराज ने कहा कि कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं।

 

वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण ही माने जाते हैं। इस मौके पर कथा आयोजक बलराम दास, कथा अनुरागी प्रभु प्रसाद, मुरली यादव,विमल यादव,संजय रानीपुरी, पवन कुमार, धनंजय कुमार, गुड्डू कुमार, अमरजीत प्रसाद, विकास कुमार, आत्मा यादव,जनक यादव,बबलू कुमार सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

कार्यकर्ताओ को मान सम्मान देना पहली प्राथमिकता : अल्ताफ 

गर्भवती महिलाओं को मिली पोषण की पोटली, पोषणयुक्त पदार्थों के सेवन करने की दी गई जानकारी 

सिधवलिया की खबरें : दुराचार मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर हाट की खबरें : सीओ ने महमदपुर पंचायत के कई संस्थानों का  कियाऔचक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!