बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी
श्रीनारद मीडिया‚ छपरा (बिहार):
प्राचार्य सुशील कुमार सिंह स्मारक समिति के तत्वाधान में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किये। समिति की ओर से विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। पूर्व प्राचार्य प्रो० कृष्ण कुमार दिवेदी ने पुरस्कार वितरण करने के बाद कहा कि खेल से सामाजिक समरसता के साथ भाईचारा का बढावा मिलता है। हार जीत खेल में होती रहती है। खेल को खेल के भावना से हमेशा खेलनी चाहिए। जो हारता है वहीं आगे
चलकर जीतता भी है। अंतिम दिन सिनियर बालिका वर्ग में खुशी ने अनन्या को २-0 हराया। डबल सिनयिर वर्ग में अभिनव शुभांकर ने सम्मी व आर्यन को हराया। सीनियर बालक वर्ग में शुभांकर ने अभिनव को 2-1 से हराया। जूनियर बालक वर्ग में सौरभ ने राहुल को 2-1 से हराया। इस मौके पर विजय कुमार सिंह‚ दिनेश कुमार सिंह‚आमोद सहाय राजा‚ प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।