*अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर में हुए कई आयोजन*

*अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर में हुए कई आयोजन*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / रामनगर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी, वाराणसी की ओर से गोलाघाट में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान को सर्वाधिक महत्व दिया गया है। माता के रूप में नारी धरती पर अपने सबसे पवित्र रूप मे है। आज के दिन को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों मे महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रसंशा और प्यार प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों को पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महिला महानगर अध्यक्ष रितु पाण्डेय, नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किरन शर्मा, रंजना भारती, साधना यादव, शोभना, बेबी, सीमा, महालक्ष्मी, नसरा, मोनिका आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने एक कार्यक्रम में नगर पालिका की महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्रम पहना कर सम्मान जताया। कहा कि अगर नारी नही होती तो सृष्टि अस्तित्वविहीन होती। इस मौके पर कुसुम लता शर्मा, नीरा देवी, गोविंद प्रसाद, रंजना भारती, पिंकी देवी, बाबा देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी दुर्गा देवी, रीता देवी आदि मौजूद थी। रामनगर थाने में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नारी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा गुप्ता , सरोज उपाध्याय, कुलदीप सिंह, आशीष मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किये। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शास्त्री अस्पताल में कार्यरत नर्सों का सम्मान किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!