नकली आभूषण लेकर शादी करने लार गये मैरवा के दूल्हा व बरातियों को पड़ा महंगा, थाना में बितानी पड़ी बारह घंटे

नकली आभूषण लेकर शादी करने लार गये मैरवा के दूल्हा व बरातियों को पड़ा महंगा, थाना में बितानी पड़ी

बारह घंटे

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना के कबीरपुर गांव से बरात लेकर गये दूल्‍हा व बरातियों को नकली गहना लेकर जाना महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के खरवनिया में शुक्रवार की रात बिहार से आई एक बरात में कन्या निरीक्षण (गुरहथन) के दौरान दूल्हन को नकली आभूषण देने को लेकर बवाल हो गया। लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बना लिया। भोर में पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता व भाई को हिरासत में ले लिया। जबकि बंधक बनाए गए दूल्हे को 12 घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह मुक्त कराया। घंटों थाने में पंचायत चली। लेकिन लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद बिना शादी के ही बरात बैरंग बिहार लौट गई। इस बरात की दिन भर चर्चा क्षेत्र में होती रही।

 

लार थाना क्षेत्र के खरवनिया के रहने वाले तेज बहादुर राजभर ने अपनी बेटी मीनू की शादी पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर के रहने वाले रामनक्षत्र राजभर के बेटे धर्मेंद्र से तय किया गया था। शुक्रवार की रात बरात आई। द्वारपूजा के दौरान बरातियों का लड़की पक्ष ने जोरदार स्वागत किया। लेकिन गुरहथन के दौरान नकली आभूषण लड़के पक्ष द्वारा दे दिया गया। जिसके बाद अन्य बरातियों को छोड़ दूल्हे के पिता, दूल्हे के भाई व दूल्हे को लोगों ने बंधक बना लिया।

भोर में लार पुलिस पहुंची और किसी तरह दूल्हे के पिता व भाई को हिरासत में लेकर थाने आई। जबकि दूल्हे को देने से लड़की पक्ष ने इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि दहेज में ली गई 1 लाख 80 हजार रुपये की रकम वापस की जाए। इसके बाद ही दूल्हे को जाने दिया जाएगा। काफी प्रयास के बाद लगभग 12 घंटे बाद पुलिस ने दूल्हे को भी मुक्त करा लिया। इसके बाद थाने में पंचायत हुई। जिसमें तय हुआ कि चार दिनों के अंदर लड़का पक्ष पूरी रकम वापस कर देगा। इसके बाद सभी को पुलिस ने छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष तैयार हो गए हैं। इसलिए दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया है।

 

दो भाईयों की इकलौती बहन मीनू बहुत ही होनहार और सुशील है। जब उसकी शादी तय हुई तभी से वह तरह-तरह का सपना अपने जेहन में संजाेने लगी, लेकिन उसका सपना तब अधूरा रह गया, जब दूल्हे के स्वजन ने शादी के पहले ही धोखा दे दिया। पूरी रात मीनू आंखों में आंसू लेकर सिसकती रही। चंद मिनट बाद जिससे उसको सात फेरे लेना था, जिसको कुछ देर पहले वरमाला पहनाई थी, वह उसके सामने बंधक बना हुआ था। कभी दूल्हे को देखती तो कभी अपने पिता व भाई को।

 

कन्या निरीक्षण के दौरान आभूषण गड़बड़ नजर आने के बाद लोगों ने सोनार को बुला लिया, उसने जांच की। जांच में उसने नकली साबित कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

 

यह भी पढ़े

चचेरे भाई ने बालिका संग की अश्लील हरकत, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगेतर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

हर्ष की जुबां पर सिर्फ एक ही बात…किसका मनाएं मातम किसके लिए रोएं

सीवान डीपीओ ने जारी किया आदेश,शिक्षकों को कोरोना का टीका लगवाने के बाद ही मिलेगा वेतन

गोपालगंज सदर अस्पताल में सांस लेने में परेशानी से आठ मरीजों की मौत, कोरोना रिपोर्ट था निगेटिव

Leave a Reply

error: Content is protected !!