मशरक की खबरें :  अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार मां, पिता और बेटा घायल 

मशरक की खबरें :  अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार मां, पिता और बेटा घायल

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर पानापुर के बेलौर में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार मां पिता और पुत्र घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

घायल पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा तख्त गांव निवासी हुलास महंतों का 55 वर्षीय पुत्र जगदेव महंतों और जगदेव महंतों की 50 वर्षीय पत्नी सुखलावती देवी और 25 वर्षीय पुत्र विजेन्द्र महंतों हैं सभी घायल मां पिता और पुत्र हैं।

जो बाइक पर सवार होकर निजी आवश्यक कार्य के लिए डुमरसन बंगरा जा रहें थे वहीं कार लखनपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था। घायलों का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायल तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

 

बाइक दुर्घटना में जिले के नारायणी सेवा संस्थान के कार्डिनेटर घायल

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त टोला गांव निवासी अखिलेंद्र सिंह बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। घायल ने बताया कि वे सारण जिले के नारायणी सेवा संस्थान के कार्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं।

वे ड्यूटी पर गये थें वहीं से अमनौर के रास्ते मढ़ौरा होकर मशरक लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन से बचने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई घायल हालत में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े

 

राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव राम प्रवेश महतो के हुए निधन से राजद में शोक की लहर

 दोहरे हत्याकांड के 01 नामजद आरोपी गिरफ्तार, अन्य के विरूद्ध छापामारी जारी

मशरक की खबरें :  सारण एसएसपी ने मशरक थाना परिसर में नये थाना भवन का किया उद्घाटन

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ क्रैश, 242 लोग थे सवार

पटना  पुलिस ने  हत्या कर भाग रहे बदमाश को किया एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!