रुपपोइयां में अग्नि पीड़ित परिजनों को विधायक ने बर्तन, कपड़ा व आर्थिक सहयोग दिया

रुपपोइयां में अग्नि पीड़ित परिजनों को विधायक ने बर्तन, कपड़ा व आर्थिक सहयोग दिया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी : पंचदेवरी प्रखंड के रूप पोइयां हरिजन बस्ती में अग्नि पीड़ितों से मिलने स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय रविवार की देर शाम पहुंचे। विधायक ने सभी अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी अग्नि पीड़ितों को बर्तन, राशन, कपड़ा व आर्थिक सहायता राशि भी दी। विधायक ने कहा कि अगलगी में जले सभी लोगों को सरकारी सहायता मिलेगा। उन्होंने दूरभाष पर एसडीओ व सीओ से बात कर उचित मुआवजा देने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। विकास की लौ आम आदमी तक पहुंचे यही सरकार की मूल नीति है। बता दें कि शनिवार की दोपहर रूप पोइयां हरिजन बस्ती में अचानक आग लग गई थी। जिसमें 21 दलितों के घर जलकर राख हो गए थे। सात बकरियां जिंदा जल गई थी। लगभग 50 लाख की क्षति होने का अनुमान था। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनुग्रह नारायण दुबे, रवि प्रकाश मिश्र, पूर्व प्रमुख विजेंद्र मद्धेशिया, अजय मिश्र बम बम, मदन मोहन दुबे, जगदम्बा राम, राकेश यादव आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!