मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं मोना राय को मारी गोली, बेटी के सामने सनसनीखेज वारदात.

मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं मोना राय को मारी गोली, बेटी के सामने सनसनीखेज वारदात.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

चाकू मारकर दो भाइयों की हत्या, जमीन विवाद में वारदात.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं आरती देवी उर्फ मोना राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। वारदात पटना में राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी के बसंत कॉलोनी में हुई। गोली उनके कमर में लगी है। घटना उस वक्त हुई जब मोना राय अपनी 12 साल की बेटी के साथ स्कूटी से घर पहुंची थीं। घर के अंदर घुसने के दौरान ही बेटी के सामने गोली मारी गई। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजीव नगर थानेदार सुमन कुमार ने प्रेम-प्रसंग में बदमाशों द्वारा महिला पर फायरिंग करने की आशंका जाहिर की है।

मोना राय 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रही हैं। मोना का इलाज राजीव नगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मोना अपनी 12 साल की अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी। मंगलवार की देर रात 12 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर लौटी थीं।

मोना ने बेटी को घर के अंदर किया। फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दौरान एक बाइक से आए दो बदमाशों में से एक ने उन्हें गोली मार दी। अनीता को कमर में गोली लगी। यह घटना बेटी के सामने हुई। वो चीखने-चिल्लाने लगी।

गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आधी रात के बाद भी चंद मिनटों में वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में जल्दी से महिला को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी भी मोना की हालत चिंताजनक है।

इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने भी इस केस की जांच की। दावा किया जा रहा है कि अपराधियों के बारे में सुराग मिला है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पूर्बी चम्पारण में योगापट्टी की दरवलिया पंचायत के पडरौन गांव में बुधवार दोपहर घर बनाने को लेकर हुए विवाद में सहोदर भाई परसन मुखिया (55) व रामायण मुखिया (45) की हत्या चाकू मार कर दी गई। वहीं जंगबहादुर मुखिया (40) उनके पुत्र चंदू मुखिया (25), मृतक परसन मुखिया के तीन पुत्रों किसान मुखिया (28), सुनील मुखिया (32) तथा वीरेंद्र मुखिया (35) को खदेड़ कर चाकू से घायल कर दिया। घायलों को जीएमसीएच लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जंगबहादुर को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया है। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि परसन मुखिया व रामायण मुखिया की मौत हुई है। 

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। दोहरे हत्याकांड में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मृतक रामायण मुखिया के पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि मेरे गांव के चांदमल मुखिया, राजकुमार मुखिया व अन्य लोगों से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था।

दोपहर में परिवार के सभी लोग दरवाजे पर बैठे थे। तभी विपक्षी लोग हरवा हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ गए। अचानक उनलोगों ने चाकू, बरछी आदि से हमला बोल दिया। मेरे पिता रामायण मुखिया व चाचा परसन मुखिया को आरोपियों ने चाकू से गोदकर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद परिवार के पांच सदस्यों पर हमला किया। सबलोग जान बचाने के लिए भागने लगे तो हमलावरों ने पीछा कर उन्हें भी चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ मुकुल परमल पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार,थाना प्रभारी अमित कुमार, दारोगा अजय कुमार सिंह, बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह, सीओ प्रियव्रत कुमार मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया। एसडीपीओ ने मृतकों के परिजनों से मामले की जानकारी ली। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!