बात बतकही ‘ के तत्वावधान में भोजपुरी साहित्यकारों की मासिक बैठक

बात बतकही ‘ के तत्वावधान में भोजपुरी साहित्यकारों की मासिक बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राँची में नेताजी नगर ,काँटा टोली में श्री कनक किशोर जी के आवास पर भोजपुरी साहित्यकारों की साझा मंच ‘ बात बतकही ‘ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘ चेतन ‘ की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामचन्द्र ओझा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक के प्रारंभ में श्री रामचन्द्र ओझा जी को ‘ समालोचना के शिखर पुरुष ‘ सम्मान एवं शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात् श्री हरेराम त्रिपाठी ‘ चेतन ‘ की नव प्रकाशित पुस्तक ‘ पत्र दीप ‘ का लोकार्पण किया गया। उक्त बैठक श्री विनय सिंह के सरस्वती वंदना से शुरू हुई। श्री अंबुज राय ने भजन प्रस्तुत किया। श्री अंकुश्री ने अपने तीन लघुकथा , श्री कनक किशोर ने गजल एवं कविताओं का पाठ किया। श्री रामचन्द्र ओझा ने अपने ‘विषहरिया ‘ उपन्यास की कथा वस्तु एवं उसके सृजन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय भाषण में चेतन जी ने बैठक में प्रस्तुत रचनाओं, झारखंड में भोजपुरी साहित्य के बढ़ोतरी में इस संस्था के योगदान, साहित्य सृजन हेतु आवश्यक तत्वों पर बातें रखते हुए अंत में एक भजन सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन कनक किशोर ने किया। बैठक के समापन के पाश्चातय सभी उपस्थित लोगों ने भोजपुर के मौसमी खान पान यथा चूड़ा,दही गुड़, तिलकुट,तील लड्डू,बदाम लड्डू का आनंद लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!