#मोतीहारी:- विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल ने राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण नीधि समर्पण अभियान मे लगे राम भक्तों और समर्पण कर्ताओ के प्रति जताया आभार।

।विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल ने राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण नीधि समर्पण अभियान मे लगे राम भक्तों और समर्पण कर्ताओ के प्रति जताया आभार।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया प्रतीक कु सिंह मोतिहारी,  बिहार


विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल नै राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण मे नीधि समर्पण अभियान मे लगे राम भक्तों और समर्पण करने वाले माता बहनो और राम भक्तों के प्रति आभार जताया है।
विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवकता ने इस कार्य मे लगे हिन्दू समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि यह अभियान अविस्मरणीय अभियान रहेगा। यह अभियान इतिहास मे दर्ज होगा इन्होंने बताया कि यह अभियान 27 फरवरी को पूर्ण हुआ लेकिन हिन्दू समाज़ की अहम भूमिका अपने आप मे मिशाल साबित होगा। अभियान के दौरान 40 लाख कार्यकर्ता लगे और 10 लाख टोलियाँ बनाई गई। पुरे 43 दिन यह अभियान चला। अभियान के दौरान अनेक भावनात्मक क्षणे भी आया जंहा समर्पण कर्ताओ को लगा कि राम भक्तों की टोली आने वाली है तो पहले से ही घरो को सजाकर उन्हे फूलो से स्वागत किया गया और उनकी आरती उतारी गई उनके पांव पखारे गए और तब समर्पण किया गया। लोगो द्वारा बुला बुला कर समर्पण किया गया यह भी अपने आप मे भगवान राम से जुड़े भावनात्मक तथ्य है। अयोध्या भारत की सांस्कृतिक राजधानी है ऐसा लोगो ने अपने उत्साह मे दिखाया। इस अभियान मे लोगो जितना उत्साह दिखाया उससे लगता है कि भारत की संस्कृति सभ्यता भगवान राम के बिना अधूरी है भगवान राम इस देश के स्वाभिमान है पहचान है वे ही राषट्र पुरूष है। मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण होगा ऐसा लोगो मे उत्साह का वातावरण है। इस अभियान मे लगे सभी टोलियों और समर्पण करने वालो के प्रति विहिप कृतज्ञता प्रकट करती है हम सभी का स्वागत करते है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!