मम्मी पापा हमे पढाओ, स्कूल मे चलकर नाम लिखाओ जैसे श्लोगनो से गुंज उठा जलालपुर बाजार

मम्मी पापा हमे पढाओ, स्कूल मे चलकर नाम लिखाओ जैसे श्लोगनो से गुंज उठा जलालपुर बाजार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ अखिलेश्वर पांडेय‚ जलालपुर‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के जलालपुर  प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में 8मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले नामांकन अभियान के लिए जागरुकता प्रभात फेरी निकाली |उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया के 200 से अधिक बच्चे अपने शिक्षकों के साथ विद्यालय के पोषक क्षेत्र होते हुए हाथों मे विभिन्न श्लोगनो की तख्तियां लिए बीआरसी पर पहुंचे| वहां से अन्य विद्यालय के बच्चो के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा कुमारी के नेतृत्व में महेंद्र मिश्र चौक होते हुए गांधी सेवा आश्रम जलालपुर पहुंचे|

सभी बच्चे हाथों में तख्तियां लिए जिस पर “मम्मी पापा हमे पढाओ, स्कूल मे चलकर नाम लिखाओ , शिक्षा एक अनमोल रतन ,पढ़ने का सब करो जतन, बच्चों का नारा है शिक्षा का अधिकार हमारा है ;पिताजी सुनो विनती हमारी, पढ़ने की है यह उम्र हमारी, लिखे नारे लगा रहे थे |इन नारो से जलालपुर बाजार गुंज उठा| रैली में उ मध्य विद्यालय जलालपुर ,मध्य विद्यालय मिश्रवलिया के बच्चे भी शामिल हुए |वही मध्य विद्यालय संवरी मठ, मध्य विद्यालय सम्होता, मध्य विद्यालय कोपा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, उ मध्य विद्यालय मुसेहरी, मध्य विद्यालय भटकेसरी,उ म वि किशुनपुर,उ म वि बनकटा, कन्या म वि जलालपुर ,म वि मझवलिया के पोशक क्षेत्रों में प्रवेशोत्सव के लिए जागरुकता रैली निकाली|


इस मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय,उमेश तिवारी धीरज तिवारी ,अविनाश तिवारी, विजय कुमार साह ,,मनिंद्र कुमार पांडेय समन्वयक हरिनारायण सिंह, समन्वयक मनीष कुमार विनोद कुमार सिंह ,राजेश कुमार गोलू कुमार ,उमेश कुमार सिंह ,बसंत कुमार प्रसाद, रामजी तिवारी विद्यार्थी, दिलीप कुमार सिंह ,सुरेंद्र राम ,अम्बष्ठ गुंजन सत्यनारायण साह , विनय पूरी संजय पांडेय, नवीन कुमार, राजेश कुमार सिंह, ज्योति आर्या सुधा देवी ,श्रीमती निर्मला पाठक वंदना कुमारी ,जुली कुमारी सहित कई अन्य भी थे|

 

यह भी पढ़े

*अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर में हुए कई आयोजन*

मोतिहारी में रेलवे इंजीनियर का शव घर में संदिग्ध हालात में पंखे से लटकता मिला

अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : पंजवार की तीन लड़कियों का नेशनल हॉकी खेलने के लिए प्रदेश टीम में हुआ चयन 

स्कूलों के  रसोइयों की अब सुध लेगी सरकार, मानदेय दोगुना करने की तैयारी, जानें क्‍या है योजना

Leave a Reply

error: Content is protected !!